Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Arvind Trivedi Death: राम ने दी रावण के निधन पर इमोशनल हो श्रद्धांजलि, कहा- नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे

Arvind Trivedi Death: राम ने दी रावण के निधन पर इमोशनल हो श्रद्धांजलि, कहा- नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे

By आराधना शर्मा 
Updated Date

 Arvind Trivedi Death: इसी महीने की 15 तारीख को दशहरा है वहीं दूसरी तरफ टीवी के फेमस दशानन ने दुनिया को दशहरे से पहले ही अलविदा कह दिया। दरअसल, लंबे समय से बीमार से जूझ रहे अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) का 83 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड गई। इस खबर के बाद से सभी उन्हे श्रद्धांजलि देने लगे। अरविंद त्रिवेदी (Arvind Trivedi) लाखों फैंस को इस खबर से बड़ा सदमा लगा है।

पढ़ें :- Good news: Harman Baweja दूसरी बार बने पापा, साशा रामचंदानी ने दिया क्यूट सी बेटी को जन्म

आपको  बता दें, वहीं रामानन्द सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana) में राम का किरदार निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल (Arun Govil) ने अरविंद त्रिवेदी के निधन पर कहा कि वो सामान्य जीवन में बेहद सरल स्वभाव के इंसान थे।

पढ़ें :- Mala Sinha पर टूटा दुखों का पहाड़, पति चिदंबर प्रसाद लोहानी का निधन

अपने ट्वीट में अरुण (Arun Govil)  ने लिखा- ”आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक,धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया। नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे।”

 

Advertisement