Meeting of Giriraj Singh and Asaduddin Owaisi: भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी कई मुद्दों पर एक-दूसरे के खिलाफ बयान देते रहते हैं, लेकिन मंगलवार को दोनों धुर विरोधी नेताओं की मुलाकात सुर्खियों में है। इस मुलाकात के दौरान गिरिराज सिंह और ओवैसी के चेहरे पर मुस्कान थी। वहीं, सोशल मीडिया पर भी यूजर्स दोनों नेताओं की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें :- Israel-Iran-US War : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने सोने-चांदी की कीमतों में तूफानी उछाल, चांदी 32000 महंगी होकर 3 लाख पार, सोना 8100 रुपए उछला
जानकारी के अनुसार, हैदराबाद से सांसद चीफ असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार (10 दिसंबर 2024) को अचानक भाजपा नेता गिरिराज सिंह से मिलने के लिए उनके दिल्ली स्थित ऑफिस पहुंचे थे। ओवैसी ने इस मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए शेयर की है। AIMIM चीफ ने केंद्रीय कपड़ा मंत्री से मुलाकात के बारे में बताया कि उनके साथ दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी गिरिराज सिंह से मुलाकात करने पहुंचा था। यह मुलाकात मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं को लेकर थी।
ओवैसी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की और उन्हें मालेगांव के पावरलूम उद्योग की समस्याओं के बारे में जानकारी दी। मालेगांव में 5 लाख यूनिट हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से मालेगांव आने का भी अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल में मालेगांव के विधायक मुफ्ती इस्माइल कासमी, AIMIM महाराष्ट्र के अध्यक्ष इम्तियाज जलील और मोमिन मुजीब अहमद शामिल थे। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे समस्याओं पर गौर करेंगे और उन्हें हल करने का कोशिश करेंगे।”
A ten-member delegation met @TexMinIndia @girirajsinghbjp to brief him about the problems facing powerloom industry of Malegaon, which includes 5 lakh units. The delegation also requested the Minister to visit Malegaon
The delegation included Malegaon MLA @MuftiIsmailQsm… pic.twitter.com/5JcmLzB68n
पढ़ें :- Israel-Iran War: बहरीन के किंग और सऊदी के क्राउन प्रिंस को पीएम मोदी ने किया फोन, तनाव पर की चर्चा
— Asaduddin Owaisi (@asadowaisi) December 10, 2024