1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Middle East War : अमेरिकी हमले में खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत

Middle East War : अमेरिकी हमले में खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत

अमेरिकी हमले ईरान के राष्ट्रपति अयातुल्लाह अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत हो गई है। हमले के बाद वो पहले घायल हुई थीं। आज उनकी मौत हो गई।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी हमले ईरान के राष्ट्रपति अयातुल्लाह अली खामेनेई की पत्नी मंसूरेह खोजस्तेह की भी मौत हो गई है। हमले के बाद वो पहले घायल हुई थीं। आज उनकी मौत हो गई। अमेरिका-इजराइल से युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान सामने आया है। ईरान ने कहा है कि हमने खुद को लंबे युद्ध के लिए तैयार किया है।हमने युद्ध शुरू नहीं किया, हम पर युद्ध थोपा गया. हम लड़ेंगे और अपना बचाव करेंगे।

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले - हमारी सिर्फ एक मांग है FIR दर्ज करिए और जो जांच अधिकारी बनाया है, उसका हमें बता दीजिए नाम

चीन ने ईरान के समर्थन में बयान दिया है। उसने कहा है कि ईरान अपनी रक्षा के लिए लड़ रहा है। वह अपनी संप्रभुता के लिए लड़ रहा है। हम ईरान का समर्थन करते हैं। स्पेन के प्रधानमंत्री ने ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइली मिलिट्री ऑपरेशन की निंदा की है। पीएम ने कहा कि ईरान पर हमले इंटरनेशनल कानून का उल्लंघन है। बातचीत से समाधान निकालना चाहिए।

अमेरिका को खतरा दिखा तो मारेंगे, ईरान को पेंटागन की धमकी

ईरान से जंग के बीच पेंटागन का बड़ा बयान सामने आया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि हमने जंग शुरू नहीं की लेकिन खत्म करेंगे। अमेरिका को खतरा दिखा तो मारेंगे।

PM मोदी ने सऊदी और बहरीन से बात की

पढ़ें :- 'अनपढ़ रहेगा इंडिया तभी अंधभक्त बनेगा इंडिया' के नारे पर चल रही भाजपा सरकार, स्कूल बंद कर और तोड़ रही यूनिवर्सिटी : संजय सिंह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बहरीन के किंग हमद बिन ईसा अल खलीफा और सऊदी अरब के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान से बात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों पर हुए हमलों की निंदा की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर भी चर्चा की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...