Ashwin Month 2024 vrat tyohar : सनातन धर्म में अश्विन माह को बहुत पुनीत माना जाता है। इस माह में देवी की उपसना सहित कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाते है। शारदीय नवरात्रि (Shardiya navratri) के 9 दिन देवी दुर्गा की भक्ति की जाती है। ये हिंदू कैलेंडर का सातवां महीना है। इस वर्ष माह की शुरुआत 18 सितंबर (Kab Se Hai Ashwin Month 2024) से होगी। वहीं, इसका समापन 17 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पितृ पक्ष, इंदिरा एकादशी, शारदीय नवरात्र और दशहरा समेत आदि पर्व मनाए जाते हैं।
पढ़ें :- Durga Saptashati Infallible Mantras : दुर्गा सप्तशती के अचूक मंत्र जपने से दूर होगी बाधाएं , मिलेगी कार्यों में सफलता
अश्विन माह – 19 सितंबर 2024 – 17 अक्टूबर 2024
अश्विन माह 2024 व्रत त्योहार (Ashwin Month 2024 Festivals)
19 सितंबर 2024 (गुरुवार) – अश्विन माह शुरू
21 सितंबर 2024 (शनिवार) – संकष्टी चतुर्थी
25 सितंबर 2024 (बुधवार) – जीवित्पुत्रिका व्रत
26 सितंबर 2023 (गुरुवार) – गुरु पुष्य योग
28 सितंबर 2024 (शनिवार) – इन्दिरा एकादशी
29 सितंबर 2024 (रविवार) – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
30 सितंबर 2024 (सोमवार) – मासिक शिवरात्रि
2 अक्टूबर 2024 (बुधवार) – अश्विन अमावस्या, सर्व पितृ अमावस्या, सूर्य ग्रहण
3 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) – शारदीय नवरात्रि, घटस्थापना
9 अक्टूबर 2024 (बुधवार) – दुर्गा पूजा शुरू, कल्परम्भ
10 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) – नवपत्रिका पूजा
11 अक्टूबर 2024 (शुक्रवार) – दुर्गा महा नवमी पूजा, दुर्गा महा अष्टमी पूजा
12 अक्टूबर 2024 (शनिवार) – दशहरा, शारदीय नवरात्रि पारणा
13 अक्टूबर 2024 (रविवार) – दुर्गा विसर्जन
14 अक्टूबर 2024 (सोमवार) – पापांकुशा एकादशी
15 अक्टूबर 2024 (मंगलवार) – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
17 अक्टूबर 2024 (गुरुवार) – शरद पूर्णिमा व्रत, तुला संक्रांति