Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2023: टीम इंडिया के गेंदबाज के आगे नहीं चलता है बाबर आजम का बल्ला, जानिए कैसा है रिकॉर्ड

Asia Cup 2023: टीम इंडिया के गेंदबाज के आगे नहीं चलता है बाबर आजम का बल्ला, जानिए कैसा है रिकॉर्ड

By शिव मौर्या 
Updated Date

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दो सितंबर को महामुकाबला होगा। भारतीय टीम एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए तैयार है। फैंस इस महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले आपको बता दें कि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ कैसा प्रदर्शन रहा है?

पढ़ें :- टीम इंडिया के नए कोच के लिए BCCI ने मांगे आवेदन; उम्मीदवारों के सामने रखीं ये शर्तें

बता दें कि, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं है। अभी तक उन्होंने वनडे में भारत के खिलाफ एक ही अर्धशतक नहीं लगाया है। बाबर ने 2017 में भारत के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था। भारत और पाकिस्तान के बीच चार साल बाद वनडे मुकाबला खेला जाएगा। पिछली बार दोनों टीमें 2019 वर्ल्ड कप में आमने-सामने थीं। उस मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। बाबर आजम भी उस मैच में खेले थे और उन्होंने 48 रन बनाए थे।

वनडे में भारत के खिलाफ बाबर के आंकड़े
2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 8 रन
2017 चैंपियंस ट्रॉफी- 46 रन
2018 एशिया कप- 47 रन
2018 एशिया कप- 9 रन
2019 वर्ल्ड कप- 48 रन

 

पढ़ें :- शून्य पर आउट होकर भी बाबर आजम ने बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड; धोनी-रोहित भी छूटे पीछे
Advertisement