Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2024 Schedule Announced : भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, जानें कब-कहां होगा महामुकाबला?

Asia Cup 2024 Schedule Announced : भारत-पाकिस्तान एक ही ग्रुप में, जानें कब-कहां होगा महामुकाबला?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। एशियन क्रिकेट काउंसिल (Asian Cricket Council) ने वूमेंस एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024) के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। इस टूर्नामेंट का आयोजन श्रीलंका के डंबुला में होगा। पहला मैच 19 जुलाई को होगा,जबकि फाइनल 20 जुलाई को खेला जाएगा। फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि भारत और पाकिस्तान की टीम इस साल एक ही ग्रुप में है। इस साल सबसे अलग बात यह होगी कि इस सीजन कुल 8 टीमें पार्टिसिपेट करेगी। पिछले सीजन 7 ही टीमें इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकी थी।

पढ़ें :- मध्य- पूर्व संकट के बीच वैश्विक इस्पात कॉन्फेंस को किया गया रद्द, नई दिल्ली भारत मंडपम में होना था कार्यक्रम

एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह (Asian Cricket Council President Jay Shah) ने एक बयान में कहा कि रोमांचक टूर्नामेंट की आशा है जो खिलाड़ियों और प्रशंसकों दोनों को प्रेरित करेगा। महिला टी20 एशिया कप 2024 (Women’s Asia Cup 2024)  महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए एसीसी (ACC)की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। हम इस क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कम्पटीशन को देखकर काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि इस सीजन भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 21 जुलाई को खेला जाएगा। ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, नेपाल और यूएई की टीम को रखा गया है, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड की टीम है। पिछले साल भारत ने एशिया कप 2023 का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को हराया था।

एशिया कप 2024 का शेड्यूल

पाकिस्तान बनाम नेपाल– 19 जुलाई शुक्रवार

पढ़ें :- नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने की डेट फाइनल, नए CM की रेस में ये नाम है सबसे आगे

भारत बनाम यूएई– 19 जुलाई शुक्रवार

मलेशिया बनाम थाईलैंड– 20 जुलाई शनिवार

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश– 20 जुलाई शनिवार

नेपाल बनाम यूएई– 21 जुलाई रविवार

भारत बनाम पाकिस्तान– 21 जुलाई रविवार

पढ़ें :- पिछली सरकारों ने पाकिस्तान पर दिखाया नरम रुख, बंगाल में अवैध प्रवासियों को नहीं बसने देंगे- भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन

श्रीलंका बनाम मलेशिया– 22 जुलाई सोमवार

बांग्लादेश बनाम थाईलैंड- 22 जुलाई सोमवार

पाकिस्तान बनाम यूएई– 23 जुलाई मंगलवार

भारत बनाम नेपाल– 23 जुलाई मंगलवार

बांग्लादेश बनाम मलेशिया– 24 जुलाई बुधवार

श्रीलंका बनाम थाईलैंड– 24 जुलाई बुधवार

पढ़ें :- गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने तिरुवनंपुरम में डाला वोट, जनता से पवित्र कर्तव्य निभाने की करी अपील

सेमीफाइनल 1- 26 जुलाई शुक्रवार

सेमीफाइनल 2- 26 जुलाई शुक्रवार

फाइनल- 28 जुलाई रविवार

Advertisement