Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Asia Cup 2025 : हारिस रऊफ के फाइटर-जेट सेलिब्रेशन का अर्शदीप सिंह ने दिया करारा जवाब, देखें वायरल Video

Asia Cup 2025 : हारिस रऊफ के फाइटर-जेट सेलिब्रेशन का अर्शदीप सिंह ने दिया करारा जवाब, देखें वायरल Video

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) के सुपर-4 मुकाबले में भारत के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने मैदान पर ऐसा इशारा किया, जिसे फैंस ने पाकिस्तान के पेसर हारिस रऊफ (Haris Rauf) के फाइटर-जेट सेलिब्रेशन (Fighter-Jet Celebration) का जवाब माना। हारिस रऊफ (Haris Rauf) ने पहले भारतीय बल्लेबाज को आउट करने के बाद विमान जैसा इशारा कर भारतीय टीम और फैंस को चिढ़ाया था। अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)  का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- IND vs AFG Playing XI : हर्षित राणा और हर्ष दुबे को मौका! तीसरे वनडे में टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)  का यह इशारा सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और फैंस इसे भारत की ओर से करारा जवाब मान रहे हैं। यह मामला यहीं नहीं थमा इसके बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज साहिबजादा फरहान (Sahibzada Farhan) ने हाफ-सेंचुरी पूरी करने के बाद अपना बल्ला बंदूक की तरह तानकर सेलिब्रेट किया। यह भी भारतीय फैन्स के बीच बहस का मुद्दा बन गया। मैदान पर इस तरह के इशारे दोनों टीमों के बीच गहमागहमी को और बढ़ाते दिखे।

पढ़ें :- वनडे सीरीज से पहले हार्दिक-रोहित की फिटनेस पर फंसा पेंच, टीम में चुने जाने के बाद भी COE में देना होगा टेस्ट

यह मैच ऐसे समय पर खेला गया जब भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक और सैन्य तनाव अपने चरम पर था। हाल ही में पहलगाम, कश्मीर में हुए आतंकी हमले (Terrorist Attacks) के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) के तहत आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया था। इस पृष्ठभूमि ने मुकाबले को और भी संवेदनशील बना दिया।

एशिया कप में भारत का शानदार प्रदर्शन

ऑन-फील्ड ड्रामा के बावजूद भारतीय टीम ने एक बार फिर अपना दबदबा बनाए रखा। भारत अब तक एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025)  में अजेय रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की तीन विकेट की शानदार गेंदबाजी ने जीत दिलाई थी। वहीं, दूसरे मैच में अभिषेक शर्मा की 39 गेंदों पर 74 रनों की तूफानी पारी ने भारत को छह विकेट से जीत दिलाकर टूर्नामेंट में उसकी बढ़त मजबूत की।

फाइनल में पाकिस्तान के सामने कड़ी चुनौती

पाकिस्तान को अब फाइनल में जगह बनाने के लिए अपने दोनों बचे हुए मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे। टीम को न सिर्फ अपने प्रदर्शन को सुधारना होगा बल्कि भावनाओं पर काबू रखते हुए रणनीतिक खेल दिखाना होगा।

पढ़ें :- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना भारत की स्मार्ट पावर का प्रतीक, सेना प्रमुख ने बताया 22 मिनट की कार्रवाई का असर
Advertisement