Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Assam Mine Accident: असम की खदान में पानी भरने से एक मजदूर की मौत, फंसे आठ लोगों बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Assam Mine Accident: असम की खदान में पानी भरने से एक मजदूर की मौत, फंसे आठ लोगों बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

By Abhimanyu 
Updated Date

Assam Mine Accident: असम के दीमा हसाओ जिले (Dima Hasao district) के उमरंगसो (Umrangso) में 300 फीट गहरी कोयला खदान (Coal Mine) में फंसे मजदूरों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि 8 मजदूर पिछले 48 घंटो से फंसे हुए हैं। जिनको निकालने के लिए खोज एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है।

पढ़ें :- मोदी जी, दिल्ली वापस आकर अपनी गटर से गैस बनाने की टेक्नोलॉजी का लाभ जनता को बताएं और LPG Crisis खत्म कीजिए : अलका लांबा

जानकारी के अनुसार, सोमवार (6 जनवरी) को दीमा हसाओ जिले (Dima Hasao district) के उमरंगसो (Umrangso) क्षेत्र के 3 किलो स्थित कोयला खदान (Coal Mine) में अचानक पानी भर गया था। जिसकी वजह से कुछ मजदूर खदान में ही फंस गए थे। जिसके बाद मजदूरों के रेस्क्यू के लिए सेना को लगाया गया है। मंगलवार रात रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था और बुधवार सुबह फिर से रेस्क्यू शुरू हो गया है।

खदान में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए भारतीय सेना, असम राइफल्स, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ टीमों और अन्य एजेंसियां संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन (Joint Rescue Operation) में जुटी हैं। जिले के एसपी मयंक झा ने बताया कि खदान में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक पानी आया जिसके कारण मजदूर खदान से बाहर नहीं निकल पाए।

खदान में काम करने वाले एक खनिक ने कहा कि खदान में अचानक लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि पानी भर रहा है। 30-35 लोग बाहर आ गए, लेकिन 15-16 लोग अंदर ही फंस गए। खनिक का भाई भी फंसा हुआ है।

पढ़ें :- LPG Gas Cylinder Crisis : अखिलेश, बोले-खाली हो गया भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ का सिलेंडर, जनता को भुखमरी के कगार पर लाकर अनाथ छोड़ दिया
Advertisement