1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. VIDEO: शादी को लेकर फरियादी ने जिलाधिकारी से कि ऐसी मांग की ठहाकों से गूंज उठा कार्यालय, डीएम ने दिया आश्वासन

VIDEO: शादी को लेकर फरियादी ने जिलाधिकारी से कि ऐसी मांग की ठहाकों से गूंज उठा कार्यालय, डीएम ने दिया आश्वासन

एक युवक ने जिलाधिकारी से ऐसी मांग कर दी कि डीएम कार्यालय में उपस्थित सभी लोग हस-हस कर लोटपोट हो गए। यह पूरा मामला उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद का है, जहां पानी की समस्या लेकर एक युवक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था।

By Satish Singh 
Updated Date

नई दिल्ली। एक युवक ने जिलाधिकारी से ऐसी मांग कर दी कि डीएम कार्यालय में उपस्थित सभी लोग हस-हस कर लोटपोट हो गए। यह पूरा मामला उत्तराखण्ड के पौड़ी जनपद का है, जहां पानी की समस्या लेकर एक युवक जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा था। युवक ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से शिकायत करते हुए कहा मैडम मेरी शादी नहीं हो रही है। इसके बाद पूरा कार्यालय में ठहाके से गूंज उठा। युवक का यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- अक्टूबर शुरू होते ही लगा महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG और ATF के दाम

पौड़ी जनपद की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया जनता मिलन कार्याक्रम में लोगों की समस्या सुन रही थी। इस दौरान एक युवक आया और जिलाधिकारी से अपनी शादी करवाने की मांग करने लगा। युवक ने जिलाधिकारी से कहा कि उसके गांव में पीने की पानी की गंभीर समस्या है, जिस कारण उसकी शादी नहीं हो पा रही है। अगर आप यह समस्या दूर करवा दे तो मेरी शादी हो जाए। युवक का इतना बोलना ही था कि कार्यालय में मौजूद जिलाधिकारी से लेकर अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों सहित ग्रामीण भी ठहाके लगाने लगे। जिलाधिकारी ने उसकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उसकी समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है। वहीं सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग तरह-तरह की अपनी राय दे रहे है। एक यूजर्स ने कमेंट बॉक्स में लिखा कि शादी न होने की समस्या डीएम साहिबा के बस की नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर्स ने लिखा कि कुछ सवाल सच में मज़ेदार और असामान्य होते हैं और डीएम साहब को उन्हें हल्के अंदाज में समझकर समाधान करना पड़ता है।

पढ़ें :- हाशिम मूसा के ढेर होते ही बेनकाब हुआ पाकिस्तान, लश्कर आतंकी सेना में था SSG कमांडो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...