Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Assembly Election 2022: नतीजों से पहले कांग्रेस को विधायकों की चिंता, जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी

Assembly Election 2022: नतीजों से पहले कांग्रेस को विधायकों की चिंता, जयपुर पहुंची प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Assembly Election 2022: देश के पांच राज्यों में चल रहा चुनाव आज समाप्त हो गया। 10 मार्च को नतीजे आएंगे। इससे पहले सब किसी बनेगी सरकार की चर्चाएं हो रही हैं। न्यूज चैनलों ने एग्जिट पोल दिखाना शुरू कर दिया। वहीं, ​कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) सोमवार को जयपुर पहुंच गई हैं।

पढ़ें :- 'BJP वाले लोगों को तकलीफ पहुंचाने के लिए गर्मियों में मतदान कराते हैं,' वोट डालने के बाद बोले अखिलेश यादव

बताया जा रहा है कि, प्रियंका यहां राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ 10 मार्च को विधानसभाा चुनाव के नतीजों के बाद राजनीतिक समीकरण पर चर्चा करेंगी। प्रियंका के साथ राजीव शुक्ला भी जयपुर पहुंचे। दोनों कांग्रेस नेताओं को रिसीव करने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी प्रमुख गोविंद सिंह डोटासरा और अन्य पहुंचे।

सूत्रों की माने तो चुनाव के नतीजों से पहले कांग्रेस विधायकों को यहां पर शिफ्ट करने की तैयारी है। हालांकि, प्रियंका की तरफ से इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया गया। एयरपोर्ट पर मीडिया के साथ संक्षिप्त बातचीत में प्रियंका ने इसे भविष्य का मामला बताया। उन्होंने कहा कि लोगों ने जरूर काफी सोच-समझकर वोट दिया होगा।

 

पढ़ें :- Loksabha Chunav 3rd Phase Voting : पीएम मोदी, अमित शाह और शरद पवार ने डाला वोट; सुबह नौ बजे तक 10.57 प्रतिशत मतदान
Advertisement