Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Money Problems : आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय , इस मंत्र के जाप से मिलेगी सफलता

Astro Money Problems : आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए करें ये उपाय , इस मंत्र के जाप से मिलेगी सफलता

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Money Problems : जीवन में आर्थिक सफलता पाने के लिए लोग नाना प्रकार के जतन करते है। ये बात जरूरी नहीं है कि व्यक्ति को हर प्रकार के आर्थिक प्रयास के लिए सफलता मिल जाय। इसी तरह कर्ज को जी का जंजाल कहा जाता है। कर्ज में फंसे व्यक्ति की दशा ऐसी होती है कि उसके सिवा उसका दर्द कोई नहीं समझ सकता है। जीवन में इस तरह के आर्थिक संकट जीवन को नर्क बना देते है।  ऐसी समस्याओं से पार पाने के लिए  ज्योतिष शास्त्र में कई तरह के उपाय बताए गए है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से कर्ज मुक्ति तो होती है इसके साथ घर की तिजोरी भी भरने लगती है। कर्ज से मुक्त होकर व्यक्ति जीवन भर मुस्करा सकता है।

पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण

1. मंत्र का जाप
दिन में कुछ वक्त महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। इस मंत्र का जाप करने से स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।

2. गणेश स्तोत्र का पाठ
कर्ज से मुक्ति के लिए बुधवार के दिन ऋणहर्ता गणेश स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। इस उपाय को करने से पुराने से पुराने कर्ज से मुक्ति मिलती है।

3.नौ देवियों की पूजा
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए नौ देवियों की पूजा अर्चना करते रहना चाहिए। इससे आर्थिक समस्याओं में सुधार हो सकता है। धन लाभ होता है और कर्ज  लेने की जरूरत नहीं आती।
4.सिंदूर का तिलक
भगवान गणेश जी को मोदक और लड्डू के साथ ही दूर्वा घास चढ़ाने से भी लाभ मिलता है। इस दिन मस्तक पर सिंदूर का तिलक लगाने से हर काम में सफलता मिलती है।

पढ़ें :- "Shriphaal" Navratri fast : नवरात्रि व्रत में "श्रीफल" को माता लक्ष्मी व ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है , जानें प्रमुख उपयोग और मान्यताएं
Advertisement