Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

Astro Tips : गाय को खिलाएं आटे में गुड़ मिलाकर , धन की समस्या दूर हो जाती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips : सनातन धर्म में गाय को बहुत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार , गाय को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। ऐसे में अगर गाय आपके घर या आंगन में आकर रंभाती है, तो यह बहुत ही शुभ सूचक होता है। ज्योतिष शास्त्र में गाय के चमत्कारी प्रभाव के सभी पहलुओं पर प्रकाश डाला गया है। मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है।  गाय की पूजा और उसकी देखभाल से जीवन में होने वाले भाग्यशाली बदलाव के बारे बताया गया है। आइये जानते है दुर्भाग्य दूर करने के साथ धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के महा उपायों के बारे में ।

पढ़ें :- Lucky Onyx Gemstone : गोमेद रत्न किन राशियों के लिए है शुभ , पहनने से पहले जरूर जानें ये सावधानियां

1.नौकरी,व्यापार को बेहतर करना चाहते हैं तो हर रविवार को आटे में गुड़ मिलाकर मीठे पुए या पूड़ियां बनाएं और गाय को दें।
2. मेहनत के अनुरूप परिणाम पाने के लिए आटे में चीनी मिलाकर रोजाना चीटियों को डालें।
3. हल्दी डालकर बनी रोटी को गाय को खिलाने से गुरु बृहस्पति की स्थिति मजबूत होगी। घर में धन रुकने लगेगा।
4. कुत्ते को सरसों के तेल का पराठा बनाकर खिलाएं। इससे शनि संबंधी कष्ट दूर होगा।
5. अगर किसी जातक के जीवन में परेशानियां साथ नहीं छोड़ रही, काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं, तो आटे में चीनी मिलाकर घर के आस पास चींटियों को खिला दें। ऐसा करने से दिक्कतों में राहत मिलेगी।
6. गाय को रोजाना रोटी खिलाने वाले व्यक्ति की मौजूदा पीढ़ियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी पुण्य प्राप्त करती हैं और दुख-दर्द से बचती हैं।

Advertisement