Astro Tips for Money : जीवन में सफलता के रास्ते बनने में समस्यायें आने लगे तो इसके लिए ज्योतिषीय समाधान की आवश्यकता होती है। वैदिक ज्योतिष में धन आगमन को लेकर बहुत से उपाय बताए गए है। हर तरफ से बंद आय के स्रोत को फिर खोलने के लिए आसान से उपायों को आजमाने से घर में खुशहाली आती है। भारतीय परंपरा में हल्दी को बहुत शुभ माना जाता है। हल्दी को देवताओं के गुरु बृहस्पति का प्रतीक माना जाता है। हर घर में इसका उपयोग रसोई में होता है। पूजा पाठ में देवताओं को अर्पित किया जाता है। इसका औषधीय महत्व भी है। वैदिक संस्कृति में इसको बहुत सम्मान दिया जाता है। श्री गणेश का जन्म स्रोत का हल्दी से गहरा संबंध है । सिंदूर के साथ हल्दी भी भगवान गणेश और उनकी माता गौरी की पूजा का अभिन्न अंग है।
पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 : चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट
1- एक चुटकी हल्दी को एक छोटे से जिपलॉक में रखें और यात्रा करते समय इसे अपने साथ रखें क्योंकि यह एलर्जी से बचाता है।
2- गुरुवार को अपने बाएं हाथ की तर्जनी उंगली पर एक चुटकी हल्दी लगाने से समृद्धि आती है।
3- अपने बटुए में हल्दी की जड़ का एक टुकड़ा रखना धन के लिए एक चुंबक की तरह है।
4- सूखी कच्ची हल्दी की जड़ और कुछ साबुत चावल के साथ लहसुन की कुछ कलियां को नए पीले कपड़े में लपेटकर अपने मनी लॉकर या जहां आप पैसे रखते हैं उस कमरे में लटका दें। ऐसा करने से धन का आना शुरू हो जाएगा।