Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Astro Tips: इन उपायों से करें शुक्र ग्रह को मजबूत, जीवन में आएगा ऐश्वर्य

Astro Tips: इन उपायों से करें शुक्र ग्रह को मजबूत, जीवन में आएगा ऐश्वर्य

By अनूप कुमार 
Updated Date

Astro Tips: ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जीने की कल्पना हर व्यक्ति की होती है। किसी कारणवश जीवन में जब अभाव से छुटकारा मिल पाये तो ज्योतिषशास्त्र  व्यक्ति मार्गदर्शन करता है। ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शुक्र ग्रह जीवन में भौतिक सुख का कारक ग्रह है। ऐश्वर्य और विलासितापूर्ण जीवन का स्रोत इस ग्रह को माना जाता है।  शुक्र ग्रह (Venus) को मजबूत करके धन, यश, ऐश्वर्य एवं सभी प्रकार की सुख-सुविधाएं प्राप्त की जाती सकती हैं। जिसका शुक्र मजबूत होता है, वे लोग कला के क्षेत्र  में शीर्ष पर पहुंचते है। आइये जानते हैं कि किन उपायों से आप अपने शुक्र ग्रह को मजबूत कर सकते हैं।

पढ़ें :- 30 अप्रैल 2024 का राशिफलः मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगी कृपा, जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे?

शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय
1. कमजोर शुक्र ग्रह वाले लोगों के को शुक्रवार का 21 बार व्रत करना चाहिए। शुक्रवार का व्रत करने से माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है। इस व्रत के प्रभाव से सुख, सौभाग्य और समृद्धि बढ़ती है।

2. शुक्रवार को सफेद वस्त्र पहनकर ओम द्रां द्रीं द्रौं स: शुक्राय नम: मंत्र का जाप करना चाहिए। इस मंत्र की 5, 11 या 21 माला का जाप करने से शुक्र प्रबल होता है।

4. शुक्र को प्रबल बनाने के लिए आपको सफेद कपड़े, सुंदर वस्त्र, चावल, घी, चीनी आदि का दान करना चाहिए। इनके अलावा आप श्रृंगार सामग्री, कपूर, मिश्री, दही आदी का भी दान कर सकते हैं।

5. शुक्र के लिए बहुमूल्य रत्न  हीरा, सोना, स्फटिक भी दान करने के लिए कहा जाता है।  ,

पढ़ें :- Akshaya Tritiya Special: इस अक्षय तृतीया तिथि पर बन रहा बेहद शुभ योग, जाने डेट और शुभ मुहूर्त

6. जिनका शुक्र कमजोर होता है, उनको हीरा पहनना चाहिए।

7. शुक्र का उपरत्न कुरंगी, दतला, तुरमली या सिम्मा धारण कर सकते हैं।

8.शुक्र को प्रबल बनाने के लिए महिलाओं का सम्मान करने, साफ-सफाई रखने और इत्र आदि का प्रयोग करने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है।

9. शुक्रवार के दिन भगवान शिव की सफेद फूल से पूजा करें। आपका शुक्र मजबूत होगा।

10. सफेद स्फटिक की माला पहनने से भी शुक्र मजबूत होता है।

पढ़ें :- Ek Mukhi Rudraksha : एकमुखी रुद्राक्ष शक्ति- ऊर्जा का प्रबल स्रोत माना जाता है , धारण करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है
Advertisement