Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की भावना पर हमला: राहुल गांधी

भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की भावना पर हमला: राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी दलों ने आलोचना की है। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि, भारत के मुख्य न्यायाधीश पर हमला हमारी न्यायपालिका की गरिमा और हमारे संविधान की भावना पर हमला है। इस तरह की नफ़रत का हमारे देश में कोई स्थान नहीं है और इसकी निंदा की जानी चाहिए।

पढ़ें :- देश में लगातार पेपर लीक, नौजवान कर रहे हैं आत्महत्या और पीएम मोदी बता रहे हैं आम पना बनाने की रेसिपी : पवन खेड़ा
पढ़ें :- री-इवैल्यूएशन फीस पर भड़के राहुल गांधी, बोले- जेबकतरों से सावधान, गलती CBSE की, सज़ा बच्चे को और कमाई सरकार की

वहीं, कपिल सिब्बल ने कहा कि, मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट बार के एक सदस्य के असभ्य व्यवहार की सभी को सार्वजनिक रूप से निंदा करनी चाहिए क्योंकि यह न्यायालय की गरिमा का अपमान है। प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और कानून मंत्री की चुप्पी कम से कम आश्चर्यजनक तो है ही।

इसके साथ ही, प्रियंका गांधी ने कहा कि, सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पर हमले की कोशिश अत्यंत शर्मनाक, दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। यह सिर्फ देश के मुख्य न्यायाधीश पर नहीं, बल्कि हमारे संविधान, संपूर्ण न्याय व्यवस्था और कानून के शासन पर हमला है। मुख्य न्यायाधीश ने अपनी मेहनत, लगन और योग्यता के दम पर समाज के सारे बंधनों को तोड़कर सर्वोच्च न्यायिक पद हासिल किया है। उनपर इस तरह का हमला न्यायपालिका और लोकतंत्र – दोनों के लिए घातक है। इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है।

पढ़ें :- NEET छात्रों से मुलाक़ात में एक बात साफ़ हो गई कि भारत का युवा पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा नहीं करता: राहुल गांधी
Advertisement