Australia vs Sri Lanka : ऑस्ट्रेलिया चोटों और अहम खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी से जूझ रहा है, लेकिन ज़िम्बाब्वे के खिलाफ़ हार के बाद इस बड़ी टीम पर बाहर होने का संकट मंडरा रहा है। सोमवार को 2021 की चैंपियन टीम को श्रीलंका से भिड़ना है, जिसने अपने दो मैचों में शानदार प्रदर्शन किया है। अगर कंगारू टीम हारती है तो उसका बाहर होना तय है।
पढ़ें :- महिला एशिया कप में भारत आठवें खिताब से बस एक कदम दूर, श्रीलंका से फ़ाइनल में आज होगा सामना
दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर के बाद ऑस्ट्रेलिया को अब अपने सभी मैच जीतने होंगे, अगर वह श्रीलंका से हार जाते हैं तो वे केवल 4 अंक तक ही पहुंच सकेंगे। इसके अलावा, उन पर NRR को बेहतर रखने का भी दबाव होगा। ऑस्ट्रेलिया इस वक्त पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर हैं। अगर वह सह-मेजबान श्रीलंका को हराने में सफल रहते हैं तो पॉइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
हालांकि, पल्लेकेले में श्रीलंकाई स्पिन अटैक के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की असली परीक्षा होने वाली है, जो जिम्बाब्वे के खिलाफ संघर्ष करते नजर आए थे। ऐसी भी स्थिति हो सकती है कि तीनों दावेदार – श्रीलंका, ज़िम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया, छह-छह पॉइंट्स के साथ खत्म हो सकते हैं और उनका NRR उनकी किस्मत तय करेगा। हालांकि, यह भविष्य के लिए सिरदर्द है। फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया को बने रहने के लिए दो पॉइंट्स की ज़रूरत है।