Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या नगरी रोशनी से पूरी तरह नहा उठी है। सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने रामकथा पार्क में भगवान राम, लक्ष्मण और सीता के स्वरूप कलाकारों का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रभु श्रीराम को तिलक लगाया और उनकी आरती भी उतारी।
पढ़ें :- भाजपा का दूसरों पर दोषारोपण कर अपने गुनाहों पर परदा डालने का खेल बहुत पुराना...अखिलेश यादव ने साधा निशाना
इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 500 वर्षों के इंतजार को खत्म करते हुए अयोध्या में प्रभु श्री राम की जन्म भूमि पर भव्य मंदिर बन रहा है, जिसके हम सब साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार का कुल मिलाकर के 178 परियोजनाओं पर 30 हजार 500 करोड़ रुपए की धनराशि अयोध्या के विकास के लिए खर्च हो रही है।
पढ़ें :- UP News: कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में बेहोश हुए युवक की मौत, बड़ी संख्या में विधानसभा घेरने जा रहे थे कांग्रेसी नेता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, पहले अयोध्या उपेक्षित थी, अब नहीं है। राम लला आ रहे हैं, अयोध्या को दुनिया की सबसे सुंदर नगरी बनाएंगे। कई सालों का एक लंबा इंतजार है। आज हमारी पीढ़ी बहुत सौभाग्यशाली है। इसके लिए हमारे लोगों ने बहुत संघर्ष किया। जब यहां भगवान आ रहे हो तो आपको ऐसे ही उनका स्वागत करना है। पीएम मोदी राम लला को विराजमान करेंगे और वहीं अयोध्यावासियों को इसी तरह से दिवाली मनानी होगी।