Ayodhya News: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का चोरी हुआ सभी सामान पुलिस ने बरामद कर लिया है। इसको लेकर अभिनेत्री ने सीएम योगी (CM Yogi) को धन्यवाद कहा है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि 24 घंटे के अंदर चोरी हुआ सामना बरामद हो गया है। यहां तक कि एक लिपस्टिक भी गायब नहीं हुई। सभी के सभी सामान मिल गए।
पढ़ें :- क्या देश में आपातकाल लगा दें? केजरीवाल के खिलाफ PIL पर भड़का HC, याचिकाकर्ता पर लगाया 1 लाख का जुर्माना
उन्होंने अयोध्या पुलिस को भी धन्यवाद दिया। पुलिस का कहना है कि अयोध्या में अक्सर चोर धर्मशाला और होटल में रूकते हैं। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का सामना चोरी करने वाले तमिलनाडु के पिता—पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से लगभग 25 लाख के आभूषण और आम्रपाली (Amrapali Dubey) व उनकी मां का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के कमरे से मोबाइल और ज्वेलरी चोरी, अभिनेत्री ने बताया कि वो बहुत डरी हुई हूं। अयोध्या की बताई जा रही घटना। pic.twitter.com/D6i3WlvfFs
— Shiv Maurya (@shivmaurya00) November 25, 2022
पढ़ें :- सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले-दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान
बता दें कि, आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) कोतवाली नगर सिविल लाइन एरिया में होटल शाने अवध में रूकी थीं। वो मां के साथ यहां पर ठहरी हुई थीं। रात में सोते समय अपना कमरा लॉक करना भूल गई और श्रद्धालु बनकर होटल में आया चोर उनका बैग और मोबाइल फोन उठाकर चंपत हो गया था। पुलिस को जानकारी हुई तो सीसीटीवी फुटेज के जरिए तलाश शुरू की। पुलिस ने आनन-फानन में कई टीम बनाकर गुरुवार देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया।