1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Barley Benefits : इस आटे की रोटी पेट में ठंडक पहुंचाती है , सेहत के लिए फायदेमंद

Barley Benefits : इस आटे की रोटी पेट में ठंडक पहुंचाती है , सेहत के लिए फायदेमंद

गर्मी में वातावरण का तापमान अधिक होने की वजह से पेट से जुड़ी  समस्या बढ़ जाती है। खान पान में की गई जरा सी चूक सेहत पर भारी पड़ती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Barley Benefits : गर्मी में वातावरण का तापमान अधिक होने की वजह से पेट से जुड़ी  समस्या बढ़ जाती है। खान पान में की गई जरा सी चूक सेहत पर भारी पड़ती है। ऐसे में दैनिक आहार में उपयोग की जाने वाली  रोटी का चुनाव भी सोच-समझकर करें। गर्मी के दिनों में गेहूं से ज्यादा फायदेमंद होती है जौ के आटे की रोटी। जानिए क्यों?

पढ़ें :- सेहत और स्वाद का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है चुकंदर का हलवा, घर पर आसानी से बनाएं सबसे सरल पौष्टिक रेसिपी

डायबिटीज के मरीज के लिए
आहार विशेषज्ञों का कहना है कि ऋतु फल, सब्जियां और अनाज खाने से सेहत को पोषण मिलता है।  इसलिए गर्मी के दिनों में आपको अपना आटा भी बदल देना चाहिए। इन दिनों में गेहूं की रोटी खाने से कहीं ज्यादा फायदेमंद है जौ की रोटी। गर्मी में जौ का आटा पेट को ठंडा रखता है। जो लोग पूरी गर्मी जौ के आटे से बनी रोटी खाते हैं उनका हार्ट ज्यादा हेल्दी रहती है। डायबिटीज के मरीज के लिए भी ये रोटी फायदेमंद होती है। जानिए गर्मी में जौ की रोटी क्यों है।

फाइबर का अच्छा सोर्स
जौ के आटे में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो गर्मी में शरीर को ठंडक पहुंचे हैं। जौ के आटे में भरपूर प्रोटीन, फाइबर, बी विटामिन, आयरन, जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। जौ एक लो कैलोरी फूड है, जो फाइबर का अच्छा सोर्स है।

पेट को ठंडक मिलती है
जौ की तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी के दिनों में आपको जौ के आटे से बनी रोटी खानी चाहिए। इससे पेट की गर्मी शांत होती है। जौ की रोटी खाने से गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या कम होती है। जौ की रोटी खाने से पेट को ठंडक मिलती है।

पढ़ें :- सावन के आखिरी सोमवार को घर पर बनाएं ये स्वादिष्ट फलाहारी मिष्ठान, जानें सबसे आसान रेसिपी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...