1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले-दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान

सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने किया किनारा, जयराम रमेश बोले-दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य बयान

लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सैम पित्रोदा के एक बयान से सियासी पारा बढ़ गया है। सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस अब इसको लेकर बैकफुट पर आ गयी है और उनके बयान पर किनारा कर लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सैम पित्रोदा के एक बयान से सियासी पारा बढ़ गया है। सैम पित्रोदा के बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार करना शुरू कर दिया है। वहीं, कांग्रेस अब इसको लेकर बैकफुट पर आ गयी है और उनके बयान पर किनारा कर लिया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि सैम पित्रोदा ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और इनसे किनारा करती है।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

वहीं, शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चुतर्वेदी का भी सैम पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया आयी है। उन्होंने कहा कि,मैं उनके बयान से सहमत नहीं हूं, लेकिन क्या वे घोषणापत्र समिति के सदस्य हैं? क्या कांग्रेस के स्टार प्रचारक हैं? क्या वे देश में रहते हैं? वे विदेश में रहते हैं। ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके मुद्दे को देश का मुद्दा बनाया जा रहा है। एक तरफ देश के मुद्दे हैं और दूसरी तरफ सैम पित्रोदा ने अमेरिका में क्या कहा। हम इसमें कुछ नहीं कर सकते और न ही ये कोई मुद्दा है और न ही ये देश पित्रोदा के बयान पर प्रतिक्रिया देना चाहता है।

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...