Ram Mandir Inauguration : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Pran Pratishtha Ceremony) से पहले गुरुवार को युजुर्वेद का पाठ (Yajurveda Recitation) शुरू हो गया है। यजुर्वेद का पाठ अगले चार दिनों तक चलेगा। पाठ के लिए 121 वेद पाठी बुलाए गए हैं, जो लगातार यजुर्वेद के ऋचाओं का पाठ करेंगे। इसके लिए पहले से ही सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।
पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी
यजुर्वेद को लेकर मान्यता है कि इसके पाठन से किसी स्थान पर पहले से मौजूद नकारात्मक ऊर्जाएं खत्म हो जाती हैं। नकारात्मक ऊर्जाओं को खत्म करने के लिए ही यजुर्वेद का पाठ कराया जा रहा है।