1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-‘ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-‘ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज’

अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जंग के बीच ईंधन संकट को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज में व्यवधान के बीच कई बड़े जहाज तेज और गैस भरवाने के लिए अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में लिखा, दुनिया के सबसे बड़े खाली तेल टैंकर बड़ी संख्या में अमेरिका की तरफ बढ़ रहे हैं।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान के साथ जंग के बीच ईंधन संकट को लेकर नया बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि होर्मुज में व्यवधान के बीच कई बड़े जहाज तेज और गैस भरवाने के लिए अमेरिका की तरफ आ रहे हैं। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक संदेश में लिखा, दुनिया के सबसे बड़े खाली तेल टैंकर बड़ी संख्या में अमेरिका की तरफ बढ़ रहे हैं। इन टैंकरों पर दुनिया के सबसे बेहतरीन और ‘अच्छे’ (Sweetest) तेल तथा गैस को लोड किया जाएगा।

पढ़ें :- US-Iran peace agreement: यूएस ईरान के बीच हो गया शांति समझौता, ईरानी राष्ट्रपति पेजेशकियान ने किए दस्तखत

उन्होंने लिखा कि अमेरिका के पास दो सबसे बड़े तेल उत्पादक देशों की तुलना में अधिक तेल भंडार है। यह तेल उच्च गुणवत्ता वाला भी है। विशालकाय खाली तेल टैंकरों के अमेरिका की तरफ बढ़ने के दावे के समर्थन में उन्होंने भारतीय समयानुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे ट्रुथ सोशल पर एक नक्शा भी साझा किया।

इसके करीब आठ घंटे बाद शनिवार शाम को ट्रंप ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, तेल-गैस भरवाने आ रहे जहाजों में कुछ दुनिया में सबसे बड़े हैं। अमेरिका इन टैंकरों के लिए त्वरित लोडिंग सुविधा प्रदान कर रहा है। उन्होंने होर्मुज में गतिरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि अमेरिका अपने उच्च गुणवत्ता वाले तेल और गैस के साथ तैयार है। ट्रंप ने लिखा, ‘हम आपका इंतजार कर रहे हैं। काम बहुत तेज़ी से होगा!’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...