1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan Quetta Blast :  बलूचिस्तान के क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक , 23 लोग मारे गए

Pakistan Quetta Blast :  बलूचिस्तान के क्वेटा में ट्रेन को निशाना बनाकर सुसाइड अटैक , 23 लोग मारे गए

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा धमाका हुआ है।क्वेटा में चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक ट्रेन को निशाना बनाकर किए आत्मघाती हमले में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan Quetta Blast : पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बड़ा धमाका हुआ है।क्वेटा में चमन फाटक के पास रेलवे ट्रैक के निकट एक ट्रेन को निशाना बनाकर किए आत्मघाती हमले में कम-से-कम 23 लोगों की मौत हो गई और 47 लोग घायल हो गए। मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ने की आशंका है। खबरों के अनुसार, ये विस्फोट रेलवे ट्रैक के पास हुआ, जिसके बाद ट्रेन के कई डिब्बे न सिर्फ पटरी से उतर गए बल्कि गहरा का धुआं आसमान की ओर उठा। ब्लास्ट इतना जोरदार था कि आसपास का इलाका थर्रा उठा।

पढ़ें :- VIDEO : BLA ने चलती कार पर अटैक कर पाक सेना की उड़ा दी पूरी फ्लीट..., फुटेज जारी कर इस्लामाबाद के हुक्मरानों को दिया कड़ा सबक

घटना के बाद तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। रेलवे, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पतालों में भेजा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...