1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. Hero Flex Fuel Bike Discount :  Hero की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स खरीदने का शानदार मौका, हुईं सस्ती

Hero Flex Fuel Bike Discount :  Hero की फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स खरीदने का शानदार मौका, हुईं सस्ती

देश में फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को रफ्तार देने की दिशा में Hero MotoCorp ने बड़ा कदम उठाया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hero Flex Fuel Bike Discount :  देश में फ्लेक्स फ्यूल वाहनों को रफ्तार देने की दिशा में Hero MotoCorp ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने हाल ही में लॉन्च की गई अपनी दो फ्लेक्स फ्यूल मोटरसाइकिलों Hero Splendor+ Flex Fuel और Hero HF Deluxe Flex Fuel पर विशेष छूट की घोषणा की है। यह ऑफर ग्राहकों लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। खास बात यह है कि डिस्काउंट के बाद इन बाइक्स की कीमतें पहले से काफी आकर्षक हो गई हैं।

पढ़ें :- Bajaj Pulsar 220F  :  नए अवतार में लॉन्च हुई बजाज पल्सर 220F, जानें कीमत और पावर

 4,000 रुपये की छूट
Hero MotoCorp अपने ग्राहकों को सीमित अवधि के लिए दोनों Flex-fuel bikes पर 4,000 रुपये तक की छूट दे रही है। कंपनी का यह ऑफर स्वच्छ और sustainable mobilityको बढ़ावा देने की दिशा में उठाया गया है। यह ऑफर जुलाई 2026 तक वैध रहेगा।

डिस्काउंट के बाद कीमत?
4,000 रुपये की छूट लागू होने के बाद Hero Splendor+ Flex Fuel की एक्स शोरूम कीमत 78,710 रुपये हो गई है, जबकि लॉन्च के समय इसकी कीमत 82,710 रुपये थी।

Hero HF Deluxe Flex Fuel
वहीं Hero HF Deluxe Flex Fuel अब 68,792 रुपये में उपलब्ध होगी, जबकि इसकी शुरुआती कीमत 72,792 रुपये थी।

इन दोनों मोटरसाइकिलों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि ये E85 फ्यूल पर चल सकती हैं। E85 में 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है। यही वजह है कि ये भारत की शुरुआती Mass-market commuter bikes में शामिल हो गई हैं जो High ethanol blend वाले ईंधन को सपोर्ट करती हैं।

पढ़ें :- Skoda Kodiaq RS : स्कोडा कोडियाक RS 22 जून को होगी लॉन्च , जानें खूबियां और प्रीमियम फीचर्स

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...