देश में अब ऐसी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें (Flex-fuel motorcycles) दस्तक दे चुकी हैं, जो 20 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत (E20 से E85) तक के किसी भी इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर बेहद आसानी से दौड़ सकती हैं।
नई दिल्ली। भारत में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर तरह-तरह की बहस और चिंताएं देखने को मिल रही हैं। इसी बीच वाहन निर्माताओं ने अब इसका समाधान पेश करते हुए नए मॉडल उतार दिए हैं। देश में अब ऐसी फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें (Flex-fuel motorcycles) दस्तक दे चुकी हैं, जो 20 प्रतिशत से लेकर 85 प्रतिशत (E20 से E85) तक के किसी भी इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर बेहद आसानी से दौड़ सकती हैं।
इन खास मोटरसाइकिलों में एक नया और संशोधित फ्यूल सिस्टम, विशेष इंजन पार्ट्स और एडवांस्ड इंजन की सेटिंग दिए गए हैं। रोजमर्रा के इस्तेमाल की जरूरत हो या फिर बात प्रीमियम सेगमेंट की हो, इस समय भारतीय बाजार में ऐसी 4 बेहतरीन E85 अनुकूल मोटरसाइकिलें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
कौन-सी हैं वे 4 फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स और क्या हैं उनकी खूबियां?
Hero Splendor+ Flex Fuel में क्या खास है?
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने Splendor+ Flex Fuel को देश की शुरुआती बड़े पैमाने पर उपलब्ध E85-कम्पैटिबल मोटरसाइकिलों में शामिल किया।
यह बाइक स्टैंडर्ड Splendor+ के कम्यूटर-केंद्रित स्वरूप को बरकरार रखती है। लेकिन फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के अनुरूप इसमें कई तकनीकी बदलाव किए गए हैं।
क्या है इसकी बातें?
इंजन: 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर
फ्यूल कम्पैटिबिलिटी: E20 से E85
मुख्य बदलाव: फ्यूल सिस्टम, इंजन मैनेजमेंट और मटेरियल में संशोधन
एक्स-शोरूम कीमत: 82,710 रुपये
यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए किफायती विकल्प के रूप में पेश किया गया है जो फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक अपनाना चाहते हैं।
Hero HF Deluxe Flex Fuel किसे ध्यान में रखकर तैयार की गई है?
HF Deluxe Flex Fuel का मैकेनिकल सेटअप काफी हद तक Splendor+ Flex Fuel जैसा ही है।
इस बाइक की प्रमुख विशेषताएं
इंजन: 97.2cc, सिंगल-सिलेंडर
फ्यूल कम्पैटिबिलिटी: E20 से E85
एक्स-शोरूम कीमत: 72,792 रुपये
Splendor+ की तुलना में यह मॉडल कम कीमत पर उपलब्ध है और फिलहाल भारतीय बाजार में सबसे किफायती E85-कम्पैटिबल मोटरसाइकिलों में शामिल है।
Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel में क्या मिलता है?
Suzuki (सुजुकी) ने फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक को कम्यूटर सेगमेंट से आगे बढ़ाते हुए Gixxer SF 250 Flex Fuel को भी बाजार में उतारा।
इस बाइक का डिजाइन और फीचर सेट स्टैंडर्ड Gixxer SF 250 जैसा ही रखा गया है। लेकिन इंजन कैलिब्रेशन और फ्यूल डिलीवरी सिस्टम में बदलाव कर इसे E85 कम्पैटिबल बनाया गया है।
प्रमुख स्पेसिफिकेशन
इंजन: 249cc, सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड
फ्यूल कम्पैटिबिलिटी: E85 तक
एक्स-शोरूम कीमत: 2,00,896 रुपये
यह फिलहाल भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध सबसे बड़े इंजन क्षमता (249cc) वाली E85-कम्पैटिबल मोटरसाइकिल है।
Yamaha FZ Blue Flex की जानें क्या खासियत है?
Yamaha (यामाहा) ने भारत के फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल सेगमेंट में FZ Blue Flex के साथ एंट्री की है। यह बाइक FZ प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसे E20 से E85 तक के इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चलने के लिए तैयार किया गया है।
मुख्य जानकारी
इंजन: 149cc, सिंगल-सिलेंडर Blue Core इंजन
फ्यूल कम्पैटिबिलिटी: E20 से E85
शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत: 1.24 लाख रुपये
यह मॉडल उन ग्राहकों के लिए नया विकल्प है जो फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक के साथ मिड-सेगमेंट मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं।