Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Azamgarh Lok Sabha by-election: भाजपा ने नहीं किया नाम का ऐलान, दिनेश लाल यादव ने खुद को बता दिया आजमगढ़ से दावेदार

Azamgarh Lok Sabha by-election: भाजपा ने नहीं किया नाम का ऐलान, दिनेश लाल यादव ने खुद को बता दिया आजमगढ़ से दावेदार

By शिव मौर्या 
Updated Date

Azamgarh Lok Sabha by-election: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में उपचुनाव होना है। दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर रही है। इन सबके बीच भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ  (Dinesh lal yadav) ने आजमगढ़ से अपनी दावेदारी कर दी है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

उन्होंने एक पोस्टर शेयर करते हुए कमल के फूल पर बटन दबाकर वोट देने की अपील की है। दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) के इस पोस्टर के बाद कयास लगाए जाने लगे हैं कि भाजपा एक बार फिर से उनको प्रत्याशी बना सकतती है। नरहुआ ने ट्विटर पर पोस्टर जारि करते हुए लिखा, ‘जाति धरम ना कवनो भरम ना कवनो मनबढ़ के लिए। कमल के बटन दबईह भैया अपने आजम गढ़ के लिए।’

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- ममता INDIA गठबंधन के साथ,अधीर रंजन को फॉलो करना होगा पार्टी का निर्णय

इस पोस्टर ​में दिनेश लाल यादव (Dinesh lal yadav) का पोस्टर भी लगा हुआा है। पोस्टर पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम ओगी आदित्यनाथ और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी देखा जा सकता है। बता दें कि, 2019 में भी भाजपा ने दिनेश लाल यादव को यहां से प्रत्याशी बनाया था। हालांकि, अखिलेश यादव से मुकाबले में उनको हार मिली थी।

 

Advertisement