Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bada Mangal: आज से बड़ा मंगल शुरु, भगवान हनुमान को लगाएं उनका फेवरेट मीठी बूंदी का भोग

Bada Mangal: आज से बड़ा मंगल शुरु, भगवान हनुमान को लगाएं उनका फेवरेट मीठी बूंदी का भोग

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज 13 मई दिन मंगलवार 2025 से ज्येष्ठ महीने की शुरुआत हो गई है। इस महिने में हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार बड़े मंगलके दिन पहली बार भगवान श्री राम और हनुमान जी की मुलाकात हुई थी।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

इसी वजह से ज्येष्ठ माह के सभी मंगलवार को बड़े मंगल के रुप में मनाया जाता है। इस मौके पर भगवान हनुमान की पूजा अर्चना की जाती है और जगह जगह भंडारों का आयोजन किया जाता है।आज हम आपको भगवान हनुमान को लगने वाला उनका प्रिय भोग बूंदी के लड्डू बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

मीठी बूंदी बनाने के लिए सामग्री:

बेसन – 1 कप

पानी – ¾ कप (घोल बनाने के लिए)

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

बेकिंग सोडा – एक चुटकी

घी/तेल – तलने के लिए

चीनी – 1 कप

पानी – ½ कप (चाशनी के लिए)

केसर या इलायची – स्वादानुसार

पढ़ें :- ईरान के नए सुप्रीम लीडर को अमेरिका-इजरायल ने खात्मे की दी धमकी, आग बबूला चीन बोला- किसी भी देश की संप्रभुता, सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान जरूरी

मीठी बूंदी बनाने का तरीका

1. बेसन, बेकिंग सोडा और पानी मिलाकर पतला घोल बनाएं।

2. कड़ाही में तेल गरम करें और बूंदी झरने से बूंदी डालकर तलें।

3. चीनी और पानी की चाशनी बनाएं (1 तार की)।

4. बूंदी को चाशनी में डालें, 15 मिनट भिगोने दें।

पढ़ें :- Video-टीम इंडिया बनी विश्व विजेता तो 'चैंपियंस' पल वायरल, ईशान किशन-अर्शदीप सिंह की मस्ती, बोले- 'एक बिहारी सब पर भारी'
Advertisement