बागपत । उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ठाकुरद्वारा मोहल्ले में दिव्यांग पिता के सामने ही पति ने अपनी पत्नी का चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या करनेके बाद आरोपी पति ने भागने की कोशिश की लेकिन मोहल्ले के लोगो ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ठाकुरद्वारा मोहल्ले में गंगौह सहारनपुर निवासी विनोद कुमार अपनी पत्नी केसाथ रहता है। विनोद कुमार दिव्यांग है। न तो बोल पाता है और न ही चल पाता है। विनोद की बेटी नेहा छह साल पहले जैन मोहल्ले के रहने वाले युवक प्रशांत के साथ प्रेव विवाह किया था। शादी के बाद से वह जैन मोहल्ले में पति के मकान में रह रही थी।
#baghpatpolice
दिनांक 07.05.2025 को थाना कोतवाली बागपत पुलिस को वादी ने सूचना दी कि अभियुक्त प्रशान्त पुत्र संजय निवासी जैन मौहल्ला कस्बा बागपत द्वारा उसके घर पर आकर उसकी पोती ( अभियुक्त की पत्नी) की छुरी से गला रेतकर हत्या कर दी है । Addl.SP बागपत द्वारा दी गयी बाइट-@Uppolice pic.twitter.com/rVPpvcsUBV— Baghpat Police (@baghpatpolice) May 7, 2025
पढ़ें :- दीपावली के दिन लखनऊ मेट्रो का शेड्यूल बदला, शाम सात बजे तक उपलब्ध रहेगी सेवा
प्रशांत पेशे से ड्राईवर है,जबकि नेहा परिवार चलाने के लिए कॉस्मेटिक की दुकान पर नौकरी करती थी।दोनो का चार साल का बेटा है जो शहर के ही स्कूल में पढ़ता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रशांत पिछले कुछ दिनों से पत्नी के चरित्र पर शक कर रहा था। करीब एक माह पहले इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद नेहा पास के ही मोहल्ले में किराए पर रह रहे अपने माता पिता के पास चली गई थी।
बुधवार की सुबह प्रशांत पत्नी से मिलने के लिए ठाकुरद्वारा मोहल्ले में पहुंचा। एक बार फिर दोनो में विवाद हुआ। जिसके बाद प्रशांत ने चाकू से अपनी पत्नी का गला रेतकर हत्या कर दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ठम के लिए भेज दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिा।
मामले में एएसपी बागपत एनपी सिंह ने बताया कि हत्यारोपी पति पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इसी को लेकर दोनो के बीच विवाद हुआ था। बुधवार की दोपहर प्रशांत ने चाकू से पत्नी की हत्या कर दी।