Bangladesh : बांग्लादेश में पूर्व मुख्य न्यायाधीश एबीएम खैरुल हक की गिरफ्तारी को अवामी लीग ने ‘अन्यायपूर्ण’ बताया। पूर्व मुख्य न्यायाधीश एबीएम खैरुल बंगबंधु हत्याकांड में ऐतिहासिक फैसला सुनाया था। खबरों के अनुसार,अवामी लीग ने एबीएम खैरुल हक की गिरफ्तारी को मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के तहत ‘चल रहे दमन’ का हिस्सा बताया। पुलिस ने बिना कोई विशेष कारण बताए, खैरुल को गुरुवार सुबह उनके ढाका स्थित आवास पर गिरफ्तार किया।
पढ़ें :- US fighter jet crashes : अमेरिका का फाइटर जेट क्रैश , बाल-बाल बचा पायलट
अवामी लीग ने यूनुस सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा, “एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश की गिरफ्तारी इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि सरकार कानून के शासन को बनाए रखने का कोई इरादा नहीं रखती है। यह पूरी तरह से दुर्भावनापूर्ण इरादे से किया गया था।”
पार्टी ने टिप्पणी की, एक पूर्व मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ हत्या का मामला कितना बेतुका और अपमानजनक आरोप है। देश के लोगों का इस नाजायज, फासीवादी सरकार के शासन में न्यायपालिका से भी भरोसा उठ रहा है।
पार्टी ने यूनुस के नेतृत्व में सरकार को अवैध, सत्ता हड़पने वाला और हत्यारा-फासीवादी गिरोह करार दिया। अवामी लीग ने दावा किया कि इस सरकार के शासनकाल में देशभर में सभी वर्गों और पेशों के लोगों को उनके मौलिक और मानवाधिकारों से योजनाबद्ध तरीके से वंचित किया जा रहा है।