1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. नाबालिग निकली मोनालिसा भोंसले? डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खोली पोल

नाबालिग निकली मोनालिसा भोंसले? डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने खोली पोल

अभिनेत्री मोनालिसा के साथ चल रहे विवाद में निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मिश्रा का दावा है कि जिस अभिनेत्री ने उन पर छेड़छाड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाया था, वह दरअसल अभी 16 साल की नाबालिग हैं। सनोज मिश्रा ने दस्तावेजों को सबूत के तौर पर प्रमाणित करते हुए बताया कि मोनालिसा की असली उम्र केवल 16 वर्ष है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : अभिनेत्री मोनालिसा के साथ चल रहे विवाद में निर्देशक सनोज मिश्रा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। मिश्रा का दावा है कि जिस अभिनेत्री ने उन पर छेड़छाड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाया था, वह दरअसल अभी 16 साल की नाबालिग हैं। सनोज मिश्रा ने दस्तावेजों को सबूत के तौर पर प्रमाणित करते हुए बताया कि मोनालिसा की असली उम्र केवल 16 वर्ष है। उन्होंने उस अभिनेत्री पर अपनी उम्र छिपाकर काम करने और झूठे आरोप लगाने का दावा किया।

पढ़ें :- Governor Trailer Release : मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ का ट्रेलर रिलीज, दिखेगी भारत के आर्थिक संकट की कहानी

निर्देशक ने कहा कि उन पर लगाए गए छेड़छाड़ के आरोप पूरी तरह से निराधार थे। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि इन तथ्यहीन आरोपों के कारण वह इतने तनाव में थे कि वे मन ही मन आत्महत्या करने की सोंच रहे थे। सोशल मीडिया और मीडिया बयानों में मिश्रा ने कहा कि आखिरकार सत्य की विजय हुई है। डायरेक्टर ने इस पूरे मामले को उनके व्यवसाय को बदनाम करने की एक साजिश बताया।

पिछले कुछ समय से मोनालिसा और सनोज मिश्रा के बीच फिल्म की शूटिंग और निजी संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था जिसमे लव जिहाद जैसे मामले भी उभर कर सामने आए थे। इस खुलासे के बाद अब यह मामला कानून की नज़र में और भी पेचीदा हो गया है, क्योंकि इस केस में नाबालिग से जुड़े कानून (POCSO) और धोखाधड़ी के दृष्टिकोण भी शामिल हो सकते हैं।

रिपोर्ट: सुशील कुमार साह

पढ़ें :- विवादों के बीच ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का गाना‘चुनरी चुनरी’ गाना रिलीज, यूजर्स को याद आए सलमान खान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...