नई दिल्ली। बांग्लादेश में शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद हालात चिंताजनक हो गए है। उस्मान की मौत के बाद से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और उग्र प्रदर्शन कर रहे हैं। बांग्लादेश में चुनाव होने जा रहै हैं। इससे पहले हालात के और अधिक बिगड़ने की संभावना भी जताई जा रही है। बता दे कि हादी को पिछले शुक्रवार को कुछ नकाबपोश हमलावरों ने गोली मार दी थी, जिसके बाद उन्हे इलाज के लिए सिंगापुर भेज दिया गया था। सिंगापुर में छह दिनों तक भर्ती रहने के बाद गुरुवार रात को उनकी की मौत हो गई थी।
पढ़ें :- शेख हसीना, बोलीं- बांग्लादेश के भड़काने के बावजूद भारत ने रखा धैर्य,पाकिस्तान से नजदीकी बढ़ा आग से खेल रहे हैं मोहम्मद यूनुस
शेख हसीना की सरकार के खिलाफ बांग्लादेश में पिछले साल हुए छात्र आंदोलन में शरीफ उस्मान हादी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। आंदोलन के कारण हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़कर देश छोड़ कर भागना पड़ा था। देश छोड़ ने के बाद हसीना ने भारत में शरण ली है।इस बात को लेकर बांग्लादेश की वर्तमान सरकार और वहां के लोगों ने आपत्ति भी जताई है। हसीना के साथ-साथ हादी भारत का भी कड़ा विरोधी था। वह अक्सर कई मौकों पर भारत की नीतियों के खिलाफ बोलता रहता था।