Bank Holiday Wednesday 21 October 2026: कल बुधवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप 21 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल बुधवार को बैंक कुछ राज्यों में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल बुधवार किन-किन राज्यों में और बैंक क्यों बंद रहने वाले हैं।
पढ़ें :- जीतनेवाली पहली ‘26 सीटों’ से हुई है शुरुआत, मिलजुलकर समझदारी से और आगे बढ़ेगी बात: अखिलेश यादव
क्या कल 21 अक्टूबर बुधवार को बंद रहेंगे बैंक?
आज मंगलवार 20 नवंबर को ज्यादातर राज्यों में बैंक दशहरे के कारण बंद है। आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल बुधवार 21 अक्टूबर को बैंक विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। कल इन राज्यों में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।
विजयदशमी, जिसे दशहरा भी कहा जाता है, हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इस अवसर पर देशभर में रावण दहन किया जाता है और भगवान राम की विजय का उत्सव मनाया जाता है। वहीं, कुछ क्षेत्रों में विजयदशमी को मां दुर्गा की महिषासुर पर विजय के रूप में भी मनाया जाता है। इस त्योहार के कारण असम, कर्नाटक, केरल और सिक्किम सहित कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। दुर्गा पूजा मां दुर्गा की आराधना का प्रमुख त्योहार है, जिसे खासतौर पर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान भव्य पंडाल सजाए जाते हैं, मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं।
21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा
पढ़ें :- Dev Deepawali: देव दीपावली पर 11 लाख दीयों से जगमगाए 84 घाट, आस्था, अध्यात्म और उत्सव का का दिखा अद्भुत संगम
विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।
ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंक की शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।