Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Barabanki News : अवध अकादमी स्कूल की बालकनी गिरने से 40 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

Barabanki News : अवध अकादमी स्कूल की बालकनी गिरने से 40 बच्चे घायल, पांच की हालत गंभीर

By संतोष सिंह 
Updated Date

बाराबंकी : यूपी (UP) के बाराबंकी जिले (Barabanki District) में शुक्रवार को जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के अवध अकादमी स्कूल में 40 बच्चे घायल हो गए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को यहां एक स्कूल की पहली मंजिल की बालकनी (Balcony) का एक हिस्सा गिरने से कम से कम 40 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है।

पढ़ें :- महायुद्ध की आहट : ईरान का इजरायल पर भीषण हमला, मिसाइल और ड्रोन से दहला हाइफा

बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार सिंह (Barabanki Superintendent of Police (SP) Dinesh Kumar Singh) ने बताया कि पांच छात्रों की हालत “गंभीर” बताई जा रही है। सिंह ने बताया कि यह घटना अवध अकादमी स्कूल में हुई, जो एक निजी संस्थान है। सुबह की प्रार्थना सभा (Morning Assembly) में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहली मंजिल की बालकनी पर एकत्र हुए थे।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया पूरी, 91 लाख मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए

सीएम योगी ने हादसे को संज्ञान में लेते हुए उचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही इस घटना के मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं।

Advertisement