1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO : लखनऊ में स्टंटबाजी के चक्कर में 12वीं के छात्र की गई जान, बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर,

VIDEO : लखनऊ में स्टंटबाजी के चक्कर में 12वीं के छात्र की गई जान, बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर,

यूपी की राजधानी लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क (Janeshwar Mishra Park) के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी।

पढ़ें :- पत्रकारपुरम् में 14 से 24 सितंबर तक होगा श्री गणेश महोत्सव, रोजाना होंगे धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम

पढ़ें :- लखनऊ में डिप्टी CM आवास के बाहर पंचायत प्रतिनिधियों का प्रदर्शन, 'पंचायत चुनाव जल्द कराओ' का लगा नारा

लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क इलाके में सुबह तीन किशोर बाइक लेकर निकले। 17 साल का नैतिक 12 वीं का छात्र था जो बुलेट पर सवार था। दूसरा आदित्य श्रीवास्तव कावासाकी पर। तीसरा कृष्ण सिंह अन्य बाइक पर। मिली जानकारी के अनुसार आदित्य और नैतिक में रेस लगी। नैतिक के आगे एक अन्य स्कूटी सवार आ गया। उससे बाइक टकराई और फिर डिवाइडर में भिड़ी। उनके पीछे आ रहे आदित्य और कृष्ण भी गिरे। नैतिक का सिर फट गया था और उसकी मौत हो गई। आदित्य और कृष्ण को चोटें आई हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...