दिग्गज टेक कंपनी आसुस ने सोमवार 15 जून को भारत में अपने क्रोमबुक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और क्रोमबुक CM15 लॉन्च कर दिए हैं।
ASUS Chromebook CM32 : दिग्गज टेक कंपनी आसुस ने सोमवार 15 जून को भारत में अपने क्रोमबुक पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Chromebook CM32 Detachable, Chromebook CM14 और क्रोमबुक CM15 लॉन्च कर दिए हैं। इस लैपटाप रोजमर्रा के कामों के लिए हल्के डिवाइस तलाश रहे लोगों को ध्यान में रखकर पेश किए गए हैं। इनकी शुरुआती कीमत 26,990 रुपये रखी गई है। आईये जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
कीमत
ASUS Chromebook CM14 की कीमत 26,990 रुपये रखी गई है, जबकि Chromebook CM15 को 28,990 रुपये में लॉन्च किया गया है।
Chromebook CM32 Detachable
वहीं Chromebook CM32 Detachable की कीमत 37,990 रुपये है।
बिक्री
CM32 फिलहाल प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जबकि CM14 और CM15 की बिक्री 19 जून से Amazon और ASUS eShop पर शुरू होगी।
कंपनी सभी Chromebook के साथ सीमित समय के लिए Google AI Pro के फायदे और क्लाउड स्टोरेज एक्सेस भी दे रही है।
डिटैचेबल डिजाइन
नई सीरीज में Chromebook CM32 Detachable सबसे अलग और प्रीमियम मॉडल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डिटैचेबल डिजाइन है, जिससे इसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है.
एक्सटेंडेड वारंटी
इसके अलावा CM32 का प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी, एक्सीडेंटल डैमेज प्रोटेक्शन और ASUS माउस वाला बंडल पैकेज रियायती कीमत पर मिलेगा।
डिटैचेबल डिजाइन
नई सीरीज में Chromebook CM32 Detachable सबसे अलग और प्रीमियम मॉडल है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका डिटैचेबल डिजाइन है, जिससे इसे लैपटॉप और टैबलेट दोनों की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।
वजन
डिवाइस का वजन केवल 640 ग्राम है और इसमें मिलिट्री ग्रेड मजबूती वाला मेटल बॉडी डिजाइन दिया गया है।
टचस्क्रीन डिस्प्ले
इसमें 10.95 इंच का 2.5K टचस्क्रीन डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आता है।
मैग्नेटिक स्टैंड
Chromebook CM32 में ASUS Pen सपोर्ट भी दिया गया है. कंपनी इसके साथ डिटैचेबल कीबोर्ड और मैग्नेटिक स्टैंड भी दे रही है।
चार्ज
ASUS का दावा है कि यह डिवाइस एक बार चार्ज करने पर 12 घंटे तक चल सकता है।
प्रोसेसर
दोनों लैपटॉप MediaTek Kompanio 540 प्रोसेसर से लैस हैं और इनमें 180 डिग्री ले-फ्लैट हिंज दिया गया है। कंपनी के अनुसार ये Chromebook एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।