Baran Nagar Parishad Result : राजस्थान निकाय चुनाव 2026 में आम आदमी पार्टी के लिए बारां नगर परिषद जीत की बड़ी कहानी बन गई। आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस को पीछे छोड़ते हुए अकेले दम पर 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 17, बीजेपी को 9 और निर्दलीयों को 2 सीटें मिली हैं। वहीं प्रदेश के 309 शहरी निकायों में मतगणना जारी है। शुरुआती नतीजों में बीजेपी बढ़त में दिख रही है, जबकि निर्दलीय भी मजबूत प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कई जगह पीछे है। अजमेर के वार्ड 4 में पूर्व मेयर धर्मेंद्र गहलोत की पत्नी हेमा गहलोत को बीजेपी की मोनिका जैन ने हराया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को बहुमत नहीं मिला। यहां निर्दलीय प्रत्याशी सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।
पढ़ें :- हाईवे पर अचानक सामने आया जंगली हाथी, कार पर रखा पैर; वायरल वीडियो ने मचाई दहशत
आप – 32
कांग्रेस – 17
भाजपा – 9
निर्दलीय – 2
इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार होता दिख सकता है। साथ ही 2028 में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भी आम आदमी पार्टी को सकरात्मक संकेत मिल सकते हैं।