लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में आज से नया सत्र शुरू हो गया है। इसी के साथ स्कूल खोलने का समय बदल जाएगा। स्कूल सुबह 8:00 बजे से खुलेंगे और दो बजे तक चलेंगे। पहले यह सुबह 9 बजे था।
पढ़ें :- आंबेडकर सम्मान पर योगी का बड़ा ऐलान, प्रतिमाओं पर ‘छत्र’ और पार्कों का होगा सुंदरीकरण
माध्यामिक विद्यालयों की भी टाइमिंग में बदलाव हुआ है। स्कूलों का टाइम सुबह 8 बजकर 50 मिनट से दोपहर दो बजकर 50 मिनट तक रहेगा। दो अप्रैल से विद्यालय बदले हुए समय पर खुलेंगे।