बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के बीजेपी नेता मनीष मिश्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने प्रतिज्ञा ली कि जब तक वह बस्ती के विकास के लिए 500 से 1000 करोड़ रुपये का निवेश नहीं लाएंगे, तब तक जूते नहीं पहनेंगे। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक लड़के ने उन्हें तोहफे में जूते दिए, तो मनीष मिश्रा ने उसे पैरों में पहनने के बजाय सिर पर रख लिया।
पढ़ें :- 'तीसरी बार BJP की सरकार बना दो, यूपी में भी UCC लागू कर देंगे'; अमित शाह ने राजधानी में किया बड़ा ऐलान
मनीष मिश्रा ‘पहल सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी’ के संस्थापक हैं। उनका कहना है कि बस्ती उनकी मातृभूमि है और वह यहां की मिट्टी का सम्मान करते हैं। इसी वजह से बस्ती आने पर वह जूते उतारकर नंगे पैर चलते हैं। अब उन्होंने इस परंपरा को जिले के विकास के संकल्प से जोड़ दिया है।
जानकारी के मुताबिक, मनीष मिश्रा की संस्था जरूरतमंदों की मदद के लिए कई गतिविधियां चलाती है। इनमें गरीब मरीजों के इलाज में सहयोग, मुफ्त एम्बुलेंस की व्यवस्था और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता शामिल है। कैंसर पीड़ितों की मदद और सामाजिक कार्यों के जरिए भी वह लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने में जुटे हैं।
पढ़ें :- ‘ओवैसी यूपी के लिए उत्तम हैं’…यूपी चुनाव में ओवैसी बनेंगे योगी के लिए फायदेमंद? बाबा रामदेव के बयान से सियासी चर्चा
मनीष मिश्रा को हाल ही में बीजेपी उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बनाया गया है। इसके बाद उनकी राजनीतिक सक्रियता और बढ़ गई है। जनसेवा के जरिए मनीष मिश्रा बस्ती में अपना मजबूत सियासी आधार तैयार कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए बस्ती के विकास और जनता की समस्याओं को उठाने को अपनी प्राथमिकता बताया है।
फिलहाल, 500 से 1000 करोड़ रुपये के निवेश का उनका संकल्प चर्चा का विषय बना हुआ है। यह निवेश कब और किस माध्यम से आएगा, इस पर अभी कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।