नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के वनडे विश्व कप 2027 (ODI World Cup 2027) में खेलने पर संशय बना हुआ है। इसी बीच दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष मिथुन मन्हास (BCCI President Mithun Manhas) का समर्थन मिला है। मन्हास का कहा कि टीम में खिलाड़ी की जगह उम्र नहीं, बल्कि प्रदर्शन और फिटनेस पर निर्भर होना चाहिए। उनके मुताबिक खिलाड़ियों का आकलन सिर्फ उम्र से नहीं करना चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी फिट है और शानदार प्रदर्शन कर रहा है तो, उसे टीम में रहना चाहिए।
पढ़ें :- IND vs WI 2nd T20I : आज रांची में भारत और वेस्टइंडीज होंगे आमने-सामने, इस वेन्यू पर टीम इंडिया रिकॉर्ड शानदार
सेलेक्टर्स और कोच के हाथ में फैसला
स्पोर्टस्टार से बातचीत में मन्हास ने बताया कि दोनों ही खिलाड़ियों की टीम में जगह को लेकर फैसला सेलेक्टर्स और कोच के हाथों में है। हालांकि, उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा कि खिलाड़ियों का सेलेक्शन प्रदर्शन और फिटनेस को देखकर होना चाहिए। मन्हास ने कहा कि जहां तक बीसीसीआई (BCCI) की बात है, हम इस मामले में बोलने के पोजिशन में नहीं है। इसका फैसला सेलेक्टर्स और कोच के हाथों में हैं। मगर मैं अपनी राय दूं तो, सेलेक्शन के लिए प्रदर्शन मापदंड होना चाहिए। मन्हास ने आगे कहा कि अगर कोई खिलाड़ी फिट है और वो देश के लिए लगातार प्रदर्शन कर रहा और मैच जीता रहा है, तो हमें सिर्फ उस पर ही फोकस करना चाहिए।
कोहली-रोहित के होने से गिल को होगा फायदा
मन्हास का मानना है कि रोहित-कोहली के टीम में होने से कप्तान शुभमन गिल को बड़ा फायदा होगा। उनका कहना है कि रोहित-कोहली-हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के होने से गिल पर कप्तानी का दबाव काफी कम हो जाएगा। मन्हास ने कहा कि विराट, हार्दिक और रोहित के टीम में रहने से गिल की काफी मदद होगी। बुमराह जैसे खिलाड़ी, जो गेंदबाजी कप्तान, वहीं कोई फील्डिंग कप्तान की भूमिका संभाल सकता है, जिससे वर्कलोड लोगों में बंट जाएगा।
पढ़ें :- ICC T20 Ranking Update : वेस्ट इंडीज के खिलाफ शतक बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में हुई एंट्री
रोहित-विराट इस दिन उतरेंगे मैदान में
रोहित और कोहली ने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेला था। इसके बाद अब दोनों दिग्गज न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखेंगे, जिसकी शुरुआत चार नवंबर से होगी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 15 नवंबर को होगा। गौरतलब है कि वनडे विश्व कप 2027 की शुरुआत 2 अक्टूबर से होगी। विश्व कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिंबाब्वे मिलकर करेंगे। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत सात अक्तूबर को करेगी, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा।