नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का आज जन्मदिन है। उन्होंने न सिर्फ राजनीति में पहचान बनाई है, बल्कि पढ़ाई में भी उनका सफर काफी खास रहा है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भारत और विदेश के नामी कॉलेजों से पढ़ाई की है। सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें कई बार अपनी पढ़ाई का तरीका और जगह बदलनी पड़ी, लेकिन उन्होंने पढ़ाई जारी रखी और डिग्रियां हासिल कीं। आइए जानते हैं, राहुल गांधी (Rahul Gandhi) कितने पढ़े-लिखे हैं और उन्होंने कहां-कहां से पढ़ाई की है?
पढ़ें :- BMC Mayor Election : मेयर पद को लेकर लगातार बढ़ा सस्पेंस, शिंदे सेना ढ़ाई-ढ़ाई साल के फार्मूले पर अड़ी, अपने पार्षदों को होटल में ठहराया
कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। वे एक बेहद प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके पिता राजीव गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री रह चुके हैं, और मां सोनिया गांधी कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष हैं। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi, India’s first woman prime minister) और फिरोज गांधी के पोते हैं। उनका बचपन राजनीतिक माहौल में बीता, लेकिन परिवार को मिली जिम्मेदारियों और सुरक्षा चिंताओं के चलते उनका जीवन आम बच्चों से अलग रहा।
नेहरू-गांधी परिवार की चौथी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से प्राप्त की। वर्ष 1984 में उनकी दादी, तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद, सुरक्षा कारणों के चलते उन्हें आगे की पढ़ाई घर से ही करनी पड़ी। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन कॉलेज से की। उन्होंने साल 1989 में यहां एडमिशन लिया, लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें कॉलेज छोड़ना पड़ा। इसके बाद उन्होंने साल 1990 में अमेरिका की हारवर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया। दुर्भाग्य से, एक साल बाद 1991 में उनके पिता राजीव गांधी की हत्या हो गई, जिसके चलते उन्हें हारवर्ड की पढ़ाई भी बीच में छोड़नी पड़ी।
रोलिंस कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई