Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने की नई टीम का ऐलान, किशोरभाई देसाई बने आप के प्रदेश अध्यक्ष

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने की नई टीम का ऐलान, किशोरभाई देसाई बने आप के प्रदेश अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) गुजरात विधानसभा चुनाव (gujarat assembly election) से पहले पार्टी में बड़ा फेरबदल की है। इसके साथ ही पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल लगातार लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। इसको लेकर वो गुजरात दौरे भी कर रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

इसी कड़ी में उन्होंने गुजरात में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की नई टीम का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने किशोरभाई देसाई को पार्टी की गुजरात इकाई का अध्यक्ष चुना है जबकि मनोज सोरथिया को राज्य महासचिव नियुक्त किया है। बता दें कि, गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर अन्य पार्टियां भी सक्रिय हो गयीं हैं।

भाजपा और कांग्रेस भी वहां पर अपने अपने दावे करने में जुटी है। हालांकि, बीते दिनों कांग्रेस केा गुजरात में बड़ा झटका लगा था। दरअसल, हार्दिक पटेल कांग्रेस का साथ छोड़क भाजपा में शामिल हो गए थे।

Advertisement