Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pearl Wearing Benefit :  मोती पहनते ही होता है चमत्कार,  इन राशियों की तकदीर बदल जाती है

Pearl Wearing Benefit :  मोती पहनते ही होता है चमत्कार,  इन राशियों की तकदीर बदल जाती है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pearl Wearing Benefits : वैदिक ज्योतिष में रत्नों का विशेष महत्व है। ज्योतिषीय उपायों में रत्नों को पहनने की सलाह दी जाती है। इसी कड़ी में मोती को चंद्र ग्रह से जुड़ा एक अत्यंत प्रभावशाली रत्न माना जाता है। चंद्रमा को मजबूत करने और उसके बुरे प्रभावों को नष्ट करने के लिए मोती रत्न पहनने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, मोती धारण करने के बाद किन 4 राशियों को सबसे अधिक लाभ होता है?

पढ़ें :- Chaiti Chhath Puja 2026 :  चैती छठ इस तारीख से शुरू , जानें अर्घ्य और पारण की डेट

मोती 
मोती पहनने से मन शांत रहता है। तनाव और बेचैनी कम होती है। भावनात्मक असंतुलन धीरे-धीरे दूर होता है। चेहरे पर प्राकृतिक चमक दिखाई देती है। निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होती है और आत्मविश्वास बढ़ता है। अनिद्रा की समस्या में भी राहत देता है और जीवन में सुख-समृद्धि के मार्ग खोलता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा होते हैं, इसलिए इस राशि के जातकों के लिए मोती सबसे अधिक शुभ माना गया है। मोती पहनने से मानसिक शांति मिलती है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए चंद्रमा सुख भाव के स्वामी माने जाते हैं. ऐसे में मोती धारण करने से भौतिक सुखों में वृद्धि होती है। घर, वाहन और सुविधाओं से जुड़े योग मजबूत होते हैं।

मीन राशि 
मीन राशि के जातकों के लिए मोती मानसिक स्पष्टता और शांति प्रदान करता है।

पढ़ें :- 'चीनी नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणी ईरान से जंग हारेगा अमेरिका? दो सच साबित हो चुकी हैं, ऐसा हुआ तो डोनाल्ड ट्रंप को लगेगा बड़ा झटका
Advertisement