Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प.बंगाल: ममता बनर्जी की पुरुलिया में रैली आज, व्हील चेयर से कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

प.बंगाल: ममता बनर्जी की पुरुलिया में रैली आज, व्हील चेयर से कार्यकर्ताओं में भरेंगी जोश

By शिव मौर्या 
Updated Date

कोलकाता। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अक्रामक चुनाव प्रचार करने की रणनीति पर अपने प्रचार अभियान की रफ्तार को धार दे रहीं है। आज ममता बनर्जी की पुरोलिया में रैली होगी। टीएमसी प्रमुख व्हीलचेयर से ही जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके पहले नंदीग्राम में चोट लगने के बाद ममता बनर्जी पहली बार रविवार को चुनावी मैदान में उतरीं।

पढ़ें :- TMC उम्मीदवार ‘इंडिया’ गठबंधन के पश्चिम बंगाल में सच्चे प्रतिनिधि, इस वजह से नहीं बन पाई बात : ​अभिषेक बनर्जी

रविवार को ममता बनर्जी ने व्हीलचेयर का सहारा लिया और कोलकाता में गांधी मूर्ति से हाजरा मोड़ तक रोड शो किया। व्हील चेयर पर बैठ कर ही अपने कार्यकर्ताओं में जोश भरने में ममता बनर्जी अपनी पुरानी शैली में अक्रामक दिख रहीं है।

प.बंगाल में टीएमसी और भाजपा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही रही। प.बंगाल का रण जीतने के लिए भाजपा ने पूरी ताकत लगा दी है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी व्हील चेयर से ही आपने गढ़ को बचाने में जुट गयीं है।

रविवार को टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने हाजरा मोड़ पर व्हील चेयर पर बैठ कर जनसभा को भी संबोधित किया। इसके पहले नंदीग्राम के चुनावी रण में ममता बनर्जी को चोट कैसे लगी, इस पर रिपोर्ट आ गई है।

चुनाव आयोग ने घटना को ममता बनर्जी पर हमला नहीं, हादसा माना है। चुनाव आयोग ने एक नहीं बल्कि 2-2 रिपोर्ट के आधार पर माना है कि ममता की गाड़ी पर किसी तरह का कोई हमला नहीं हुआ था, बल्कि वो एक हादसा था।

पढ़ें :- अब इन्हें अमेठी से भागकर रायबरेली सीट चुननी पड़ी है, मैं भी इन्हें यही कहूंगा-डरो मत-भागो मत...राहुल गांधी पर पीएम मोदी का निशाना

 

Advertisement