Misthi dahi: गर्मियों के मौसम में एक कटोरी दही का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पाचन तो बेहतर करता ही साथ ही पेट से संबंधित तमाम दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है। दही पोषक तत्वों से भरपूर होता है इसलिए इसका सेवन शरीर को जरुरी पोषण मिलता है।
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
आज हम आपको बंगाल की फेमस मिष्ठी दही बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो वहां की पारंपरिक रेसिपी है। खाने में यह जितनी टेस्टी होती है इसे बनाना उतना ही आसान होता है। तो चलिए जानते है इसे बनाने का तरीका।
मिष्ठी दही बनाने के लिए सामग्री:
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
शक्कर – 1/2 कप (या स्वाद अनुसार)
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
दही (जमाने के लिए) – 1 टेबलस्पून
इलायची पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच (optional)
केसर – कुछ धागे (optional)
मिष्ठी दही बनाने का तरीका
1. दूध गाढ़ा करें:
एक भारी तले वाले बर्तन में दूध को उबालें और तब तक धीमी आंच पर पकाएँ जब तक वह 3/4 रह जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
2. शक्कर मिलाना:
अब इसमें शक्कर डालें और तब तक पकाएँ जब तक शक्कर पूरी तरह घुल न जाए।
चाहें तो थोड़ा कैरामेलाइज़ किया हुआ शक्कर (बूरा रंग) डालें ताकि दही हल्का भूरा दिखे — एकदम ट्रेडिशनल रंग!
3. ठंडा करें:
दूध को थोड़ा गुनगुना होने तक ठंडा करें — न बहुत गर्म, न ठंडा।
4. जमाना:
अब इसमें एक चम्मच दही डालें और धीरे से मिलाएँ।
मिट्टी के कुल्हड़ या स्टील/कांच की कटोरी में डालें और ढककर गरम जगह पर 6-8 घंटे जमने दें।
5. सजावट (ऑप्शनल):
ऊपर से इलायची पाउडर या केसर डाल सकते हैं स्वाद और खुशबू के लिए।