Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. 7 महीने से लापता थी बेंगलुरु की छात्रा, एक OTP से कैसे मिली? अब शादीशुदा और गर्भवती…

7 महीने से लापता थी बेंगलुरु की छात्रा, एक OTP से कैसे मिली? अब शादीशुदा और गर्भवती…

By Harsh 
Updated Date

डिजिटल डेस्क, पर्दाफाश।  बेंगलुरु में करीब सात महीने पहले लापता हुई 18 वर्षीय छात्रा तनिष्का आखिरकार CID को मिल गई है। जनवरी में अपनी नाबालिग सहेली के साथ घर से निकली तनिष्का के बारे में परिवार को लंबे समय तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी। अब जांच में सामने आया है कि उसने एक युवक से शादी कर ली थी और इस समय गर्भवती है। हाई कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उसे उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है। हालांकि उसके साथ लापता हुई नाबालिग लड़की का अब तक पता नहीं चल सका है।

पढ़ें :- बांग्लदेश: बंद घर में हिंदू परिवार के 4 लोगों की मौत, रिटायर्ड शिक्षक समेत पत्नी, बेटी और बेटे के शव मिले

फोन और एटीएम छोड़ा, फिर भी ऐसे पहुंची CID

तनिष्का PUC सेकंड ईयर की छात्रा है। 31 जनवरी को वह अपनी नाबालिग दोस्त के साथ घर से निकली थी। दोनों अपने मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड या ऐसी कोई दूसरी चीज साथ नहीं ले गई थीं, जिससे उनकी लोकेशन का पता लगाया जा सके। उनके पास केवल आधार कार्ड और कॉलेज बैग था।

मामले में सबसे पहले विद्यारण्यपुरा पुलिस स्टेशन में अपहरण की FIR दर्ज हुई। पुलिस ने 10 लोगों की टीम बनाकर कई शहरों में तलाश शुरू की। मुंबई, चेन्नई, कोयंबटूर, वाराणसी, केरल, चामराजनगर और मैसूर समेत करीब 100 जगहों पर जांच की गई, लेकिन कोई ठोस सुराग नहीं मिला।

हाई कोर्ट पहुंचा परिवार, CID को मिली जांच

पढ़ें :- जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले, एक और FIR दर्ज

लगातार कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद तनिष्का के माता-पिता ने कर्नाटक हाई कोर्ट का रुख किया। कोर्ट ने मामले की जांच CID को सौंप दी। इसके बाद जांच टीम ने पुराने सुरागों के साथ-साथ यह भी पता लगाने की कोशिश की कि आधार कार्ड का कहीं हाल में इस्तेमाल तो नहीं हुआ।

यही जांच आगे चलकर सबसे अहम साबित हुई। तनिष्का ने हाल ही में एक सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए अपने आधार कार्ड का इस्तेमाल किया था। इसके सत्यापन के दौरान भेजा गया OTP उसके पति के मोबाइल नंबर पर पहुंचा। CID ने इसी सुराग के जरिए उसके पति तक पहुंच बनाई और फिर तनिष्का का पता चल गया।

परिवार से नाराजगी के बाद छोड़ा था घर

पूछताछ में तनिष्का ने बताया कि उसे लगता था कि परिवार उसकी पढ़ाई को लेकर लगातार उसे डांटता था और बड़ी बहन को उससे ज्यादा महत्व देता था। इसी वजह से वह खुद को उपेक्षित महसूस करती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि दोनों लड़कियां पहले मैसूर और फिर चामराजनगर के मंदिरों में गई थीं। इसके बाद वे माले महादेश्वरा हिल्स पहुंचीं, जहां उनकी मुलाकात दो युवकों से हुई। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों युवकों ने लड़कियों को संकट की स्थिति से बाहर निकलने में मदद की। इसके बाद दोनों लड़कियां अलग-अलग युवकों के साथ चली गईं।

पढ़ें :- जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल-पेन ड्राइव, CCB की छापेमारी के बाद जेल अफसर पर कार्रवाई

तनिष्का ने जिस युवक के साथ जाना चुना, उसी से बाद में मंदिर में शादी कर ली। दोनों कनकपुरा तालुक स्थित उसके गांव में रहने लगे। फिलहाल तनिष्का गर्भवती है। हाई कोर्ट में पेशी के बाद CID ने उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया। वहीं दूसरी नाबालिग लड़की अभी भी लापता है। CID उसकी तलाश जारी रखे हुए है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दूसरी नाबालिग लड़की पैरेंट्स की एकलौती लड़की माता—पिता को लड़का चाहिए था जिससे वो खुद को उपेक्षित महसूस करती थी।

Advertisement