Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भगवंत मान सरकार ने किया कैबिनेट विस्तार, सीएम बोले-पंजाब के लोगों की उम्मीद पर उतरेंगे खरा

भगवंत मान सरकार ने किया कैबिनेट विस्तार, सीएम बोले-पंजाब के लोगों की उम्मीद पर उतरेंगे खरा

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने सोमवार को अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया। इसमें पांच विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। भगवंत मान सरकार का ये पहला मंत्रीपरिषद का विस्तार है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर कहा कि, कैबिनेट का विस्तार हुआ है और पांच मंत्रियों ने शपथ ली है। पंजाब के लोगों ने हमसे जो उम्मीद की हैं उनपर खरा उतरेंगे।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

वहीं, सीएम भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Mann) ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘पंजाब कैबिनेट में शामिल हुए सभी नए मंत्रियों को बहुत बधाई। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी जनता की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और अपनी ज़िम्मेदारी पूरी शिद्दत से निभाएंगे। इस नई शुरुआत के लिए सभी को बधाई।’

सीएम मान ने पिछली सरकारों को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वे ‘पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।’ उन्होंने कहा, हर संभव कोशिश करूंगा कि 75 साल में इन्होंने (पिछली सरकारों) पंजाब का जो बेड़ा गर्क किया है उसे ठीक करूं। आने वाले दिनों में कुछ बड़े-बड़े घपले (घोटाले) भी सामने आएंगे। हम पंजाब के लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लेंगे।

 

Advertisement