मथुरा। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज (Saint Premanand Maharaj) के सोशल मीडिया अकाउंट से शुक्रवार को एक वीडियो शेयर किया गया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में संत यमुना के किनारे बैठे नजर आ रहे हैं। उनके आसपास पक्षियों की उड़ान इस कदर है कि मानों कोई उत्सव हो रहा है। ये वीडियो लोगों द्वारा खूब वायरल किया जा रहा है।
पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज की जान को खतरा! सुरक्षा के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को लिखा पत्र
पढ़ें :- संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी का एक और वीडियो वायरल, साधक की रहस्यमयी मौत के मामले में नए CCTV फुटेज से फिर चर्चा तेज
16 लाख, 23 हजार से अधिक कमेंट किया
संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया अकाउंट भजन मार्ग पर इस वीडियो को शेयर किया गया है। आलम ये है कि इसे अपलोड करने के महज चार घंटे में ही 16 लाख लोगों ने लाइक किया है। ये सिलसिला अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
खूब आ रहे कॉमेंट्स
इस वीडियो को लाइक किया जा रहा है, इसके साथ ही कमेंट भी कई सारे आ रहे हैं। राधे-राधे के साथ कमेंट बॉक्स में लोग अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।