धनबाद। झारखंड (Jharkhand) के धनबाद (Dhanbad) में पहुंची ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि पब्लिक सेक्टर यूनिट हिंदुस्तान की जनता की प्रॉपर्टी है, लेकिन मोदी सरकार (Modi Government) इन्हें चुनिंदा 2-3 अरबपतियों को पकड़ा रही है। मुझे लगता है थोड़े वक्त में झारखंड की स्टील इंडस्ट्री को भी ये अपने 2-3 मित्रों को पकड़ा देंगे। हम इसके खिलाफ खड़े हैं। आदिवासी भाइयों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा कांग्रेस पार्टी (Congress Party) करती है और करती रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं। आपकी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के लिए हम 24 घंटे काम करेंगे और आपको न्याय दिलवाकर रहेंगे।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
LIVE: Shri @RahulGandhi resumes #BharatJodoNyayYatra from Dhanbad, Jharkhand. https://t.co/ADLAI76uNL
— Congress (@INCIndia) February 4, 2024
आज सुबह धनबाद ज़िले में भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के 22वें दिन की ज़बरदस्त शुरुआत हुई। धनबाद शहर के बिरसा मुंडा चौक का नाम भारत माता के एक वीर सपूत पर है। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की मूर्ति के पास खड़े होकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने जल-जंगल-ज़मीन की बात की और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले श्रमिकों सहित पीएसयू के श्रमिकों के प्रति मोदी सरकार (Modi Government) की अन्यायपूर्ण नीतियों को हाइलाइट किया। श्रमिक न्याय कांग्रेस के पांच न्याय एजेंडे का एक प्रमुख स्तंभ है। धनबाद से, अब हम आधुनिक भारत की औद्योगिक उपलब्धियों के प्रमुख केंद्रों में से एक, बोकारो स्टील सिटी की ओर बढ़ रहे हैं।
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की थी, जिसका लक्ष्य देश को जोड़ना था। हमने देश को यह संदेश दिया कि कांग्रेस ‘नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान’ खोलती है। इस बार हमने मणिपुर से महाराष्ट्र तक की यात्रा शुरू की है, जिसमें हमने ‘न्याय’ शब्द जोड़ दिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि आज देश में आर्थिक अन्याय हो रहा है। देश के चुनिंदा पूंजीपतियों को आपकी सारी संपत्ति सौंपी जा रही है। इसके साथ ही नोटबंदी और GST के कारण जो बेरोजगारी फैली है, यह यात्रा उसके खिलाफ है। पहले PSUs में आपको रोजगार मिलता था, उन सभी का एक-एक कर निजीकरण किया जा रहा है अगर ऐसा ही चलता रहा तो मोदी सरकार झारखंड की स्टील इंडस्ट्री भी अपने पूंजीपति मित्रों को सौंप देगी।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि झारखंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) को जनता का बेशुमार प्यार और समर्थन मिल रहा है। एकता में शक्ति का मंत्र लिए हम न्याय के महासंग्राम में लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहेंगे