नई दिल्ली। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) आज 21 जनवरी फिर असम लौटेगी। रविवार को न्याय यात्रा के 8वें दिन राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने असम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के चर्चे असम में हर ज़बान पर हैं, पर भ्रष्टाचार के इस पेड़ की जड़ दिल्ली में है। ये मोदी का ‘कठपुतली मॉडल’ है, जहां मुख्यमंत्रियों का काम राज्य के संसाधनों को निचोड़ कर उसका चढ़ावा दिल्ली दरबार में अर्पित करना है। हम एक ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जहां असम के संसाधन, असम के लोगों को मज़बूत करें। यहां की पहचान अपनी सांस्कृतिक विविधता के साथ साथ ‘औद्योगिक हब’ के रूप में भी हो। हर हाथ रोज़गार हो, हर हाथ तरक्की हो।
पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं
भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के चर्चे असम में हर ज़बान पर हैं, पर भ्रष्टाचार के इस पेड़ की जड़ दिल्ली में है।
ये मोदी का ‘कठपुतली मॉडल’ है, जहां मुख्यमंत्रियों का काम राज्य के संसाधनों को निचोड़ कर उसका चढ़ावा दिल्ली दरबार में अर्पित करना है।
हम एक ऐसी व्यवस्था चाहते हैं… pic.twitter.com/dE9FjwAUXY
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 20, 2024
पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि
BJP-RSS देश में नफरत और हिंसा फैला रही है। इनका लक्ष्य जनता का धन छीनकर देश के दो-तीन बड़े उद्योगपतियों को देने का है। इसलिए हमने पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) शुरू की थी। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में हम लाखों लोगों से मिले। युवाओं ने हमसे बेरोजगारी और किसानों ने फसल के सही दाम न मिलने के मुद्दे उठाए। अब एक बार फिर से आपकी आवाज सुनने के लिए हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की है।
असम के युवाओं और किसानों पर अन्याय हो रहा है। यहां के युवा लाखों रुपए लगाकर स्कूल-कॉलेज जाते हैं, लेकिन फिर पता चलता है कि असम में उन्हें रोजगार नहीं मिल सकता। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता, छोटे दुकानदारों को नोटबंदी और GST से बर्बाद कर दिया गया। देश की पूरी सरकार चुनिंदा उद्योगपतियों के लिए चलाई जाती है। इसी के खिलाफ हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ निकाली है।
आपके मुद्दे सुनना और उनके लिए लड़ाई लड़ना ही ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) का लक्ष्य है। मैं जानता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं को धमकाया जाता है, लेकिन आप हमारी विचारधारा के लिए लड़ते हैं। आप हमारे बब्बर शेर हैं। आप सबने इतना प्यार दिया, हमारी मदद की, इसके लिए मैं आपका दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।