Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी, बोले- BJP-RSS का लक्ष्य जनता को लड़ाकर उनका धन लूटने का है और देश में फैलाते हैं नफरत

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी, बोले- BJP-RSS का लक्ष्य जनता को लड़ाकर उनका धन लूटने का है और देश में फैलाते हैं नफरत

By संतोष सिंह 
Updated Date

Bharat Jodo Nyay Yatra : राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) के नेतृत्व में 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay yatra) के पांचवें दिन असम में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक हमने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) ने हिंदुस्तान के राजनीतिक परिदृश्य को बदल दिया है। BJP-RSS देश में नफरत फैलाते हैं और एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। इनका लक्ष्य जनता को लड़ाकर, उनका धन लूटने का है। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra)  के बाद हमने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay yatra)  को मणिपुर से शुरू किया। इस यात्रा का लक्ष्य हिंदुस्तान की जनता को एकजुट करना है। क्योंकि BJP-RSS पूरे देश में सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक स्तर पर अन्याय कर रहे हैं।

पढ़ें :- जो इंडी गठबंधन अपनी लीडरशिप तय नहीं कर पा रहा है वे लोग हमारे बारे में क़यास लगाने का असफल प्रयास कर रहे हैं: राजनाथ सिंह

राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने कहा कि मणिपुर में सिविल-वॉर (Civil War in Manipur) जैसा माहौल बना हुआ है, लेकिन प्रधानमंत्री आज तक मणिपुर नहीं गए। 9 साल पहले नागालैंड में PM मोदी (PM Mod)i ने जो वादा किया था, उसे अभी तक पूरा नहीं किया गया। असम के भी ऐसे ही हालात हैं, आज असम में सबसे भ्रष्ट सरकार है। लेकिन हम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay yatra)  के माध्यम से आपके मुद्दे को उठाएंगे। मैं नागालैंड के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नागालैंड की पूरी टीम का धन्यवाद करना चाहता हूं। आपने नागालैंड में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay yatra)  को बहुत ही अच्छी तरह से चलाया और हमें अच्छा सहयोग मिला। उम्मीद है कि असम में भी यात्रा को वैसा ही सहयोग और प्यार भरा समर्थन मिलेगा।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi ) ने कहा कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay yatra) , शंकर देव जी की विचारधारा की यात्रा है। जो असम का इतिहास है, हम उसे फिर से दोहरा रहे हैं। शंकर देव जी ने सबको रास्ता दिखाया, लोगों को जोड़ने का काम किया और अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी। उसी रास्ते पर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चल रही है।

Advertisement